भारत-जापान द्विपक्षीय संबंध: संयुक्त आर्थिक मंच पर दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की मौजूदगी में AI, रक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में हुआ MOU

संयुक्त आर्थिक मंच पर दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की मौजूदगी में AI, रक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में हुआ MOU
पीएम मोदी ने तकाइची को छोटी बहन जबकि जापानी पीएम ने मोदी को भाई कहा। दोनों देशों के पीएम ने साझेदारी को अधिक गतिशील और गहरा करने का लिया निर्णय

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने इंडिया-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम में हरियाणा के खरखौदा में मारुति सुजुकी की चौथी गाड़ी बनाने वाली फैक्ट्री का उद्घाटन किया। इस दौरान दोनों देशों के पीएम ने इंडिया-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम में एक प्रदर्शनी देखी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त आर्थिक मंच से कहा भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री सनाए तकाइची की पहली भारत यात्रा पर स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। वे जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं और एक दूरदर्शी और लोकप्रिय नेता भी हैं, वे जापान की नारा प्रीफेक्चर से आती हैं जो भारत-जापान के सांचा बौद्ध विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। कुछ ही दिन पहले G7 समिट में मैंने कहा था कि वैश्विक उथल-पुथल के आज के माहौल में आपसी विश्वास हमारी सबसे बड़ा रणनीतिक संपत्ति है। मुझे गर्व है कि भारत-जापान की साझेदारी इस कसौटी पर खरी उतरती है। आज भारत और जापान दोनों ही विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से हैं। एक आज़ाद, समृद्ध और नियमों पर आधारित इंडो पैसिफिक हमारी साझा प्राथमिकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम में कहा हमने AI, रक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनसे यह साझेदारी भविष्यवादी और असीमित होगी, मैं आपके समक्ष एक विजन रखना चाहता हूं ,आइए हम इस आशावादी और भरोसे से भरी साझेदारी को अधिक मजबूत करे।

पीएम मोदी ने आगे कहा भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। पिछले साल भारत की GDP ग्रोथ 7.7% रही थी, हम हर क्षेत्र को प्राइवेट सेक्टर के लिए खोल रहे हैं। आज मैंने और जापान की प्रधानमंत्री ने अपनी साझेदारी को अधिक गतिशील और गहरा करने का निर्णय लिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा भारत जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम में आपके बीच आकर बहुत खुशी हो रही है, भारत-जापान संबंध बहुत अहम है। आज पूरे विश्व में सुज़ुकी के दो तिहाई पार्ट भारत में बनते हैं और 100 से अधिक देशों में निर्यात होने जा रहे हैं। कावासाकी, यामाहा और हौंडा की बाइके भी भारत से आज विश्व भर में निर्यात होती हैं। हमने AI, रक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनसे यह साझेदारी भविष्यवादी और असीमित होगी. मैं आपके समक्ष एक विजन रखना चाहता हूं, आइए हम इस आशावादी और भरोसे से भरी साझेदारी को अधिक मजबूत करे।

Created On :   2 July 2026 5:02 PM IST

Tags

Next Story