Punjab Politics: TMC- शिवसेना (UBT) के बाद पंजाब कांग्रेस में भी अंदरूनी खींचतान तेज! पूर्व CM चन्नी को बुलाई पड़ी मीटिंग

TMC- शिवसेना (UBT) के बाद पंजाब कांग्रेस में भी अंदरूनी खींचतान तेज! पूर्व CM चन्नी को बुलाई पड़ी मीटिंग

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में नए पदों की घोषणा के बाद पार्टी के अंदर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता नहीं बदले जाएंगे। इसके साथ ही, कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाया गया है। हालांकि, नई घोषणा के बाद उनके नाराज होने की चर्चा भी हो रही है। इसी बीच चन्नी ने अपने घर पर समर्थकों की बैठक बुलाई है। अब सभी की नजर इस बैठक और आगे के राजनीतिक घटनाक्रम पर है।

चन्नी ने समर्थकों की बैठक बुलाई

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को अपने घर पर समर्थकों की बैठक बुलाने का फैसला किया है। चर्चा है कि वह पार्टी के हालिया फैसलों पर अपने साथियों से बात कर सकते हैं। उनके इस कदम पर सभी की नजर बनी हुई है।

पुराने नेताओं पर फिर जताया भरोसा

कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को प्रदेश अध्यक्ष और प्रताप सिंह बाजवा को विधायक दल का नेता बनाए रखा है। पार्टी ने चुनाव से पहले नेतृत्व में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया। इससे पहले बदलाव की कई चर्चाएं चल रही थीं।

कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाया गया है। सुखजिंदर रंधावा को कोर कमेटी की जिम्मेदारी मिली है। विजय इंदर सिंघला को चुनाव प्रबंधन समिति और अमर सिंह को घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

Created On :   3 July 2026 10:54 AM IST

Tags

Next Story