दतिया उपचुनाव 2026: पिता से हार चुके नरोत्तम मिश्रा को क्या बेटा देगा चुनौती?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी घमासान शुरु हो चुका है। राजनीतिक दलों में उम्मीदवारों को लेकर मंथन शुरु हो गया है।
कांग्रेस पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के बेटे पर दांव लगाने के मूड़ में है। सहानुभूति और भावानात्मक सोच के चलते कांग्रेस की ओर से डॉ अंकित भारती का नाम टिकट की रेस में सबसे आगे बताया जा रहा है, हाल ही में पिता-पुत्र ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी से मुलाकात की थी। जबकि संभावित कैंडिडेट को लेकर पूर्व विधायक रह चुके घनश्याम सिंह के नाम पर कांग्रेस में चर्चाएं है, वो दतिया और सेवढ़ा से विधायक रह चुके हैं। अवधेश नायक के नाम की चर्चाएं हो रही है, नायक की राजनीतिक बैकग्राउंड बीजेपी वाली रही है, 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले नायक ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। कांग्रेस ने उन्हें टिकट भी दिया, लेकिन चुनाव से ठीक पहले टिकट बदलकर राजेंद्र भारती को दे दिया था।
कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदन सदस्यता समाप्त होने के बाद खाली हुई सीट, पर अब उपचुनाव होने जा रहा है। कांग्रेस के साथ साथ बीजेपी में भी प्रत्याशी को लेकर मंथन शुरु हो चुका है। हालांकि प्रत्याशियों की दावेदारी में 2023 के कांग्रेस से चुनाव हार चुके पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम दौड़ में सबसे आगे है। अब देखना है कि कांग्रेस और बीजेपी उपचुनाव के मैदान में किस चेहरे को चुनावी मैदान में उतारती है।
Created On :   3 July 2026 4:07 PM IST








