अपकमिंग फिल्म: मध्य प्रदेश के इस शहर में हो रही फिल्म 'शक्ति शालिनी' की शूटिंग, अनीत पड्डा का लुक भी आया सामने, वायरल हुआ वीडियो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 'सैयारा' फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'शक्ति शालिनी' की शूटिंग में बिजी हैं। अनाउंसमेंट के बाद से फैंस इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं। फिल्म की शूटिंग के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। एक वीडियो दतिया का है, जहां इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। इससे पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें से उनका पहला लुक सामने आया था।
यह भी पढ़े -'दादी की शादी' रिव्यू नीतू कपूर और कपिल शर्मा ने इमोशन, कॉमेडी और पारिवारिक उलझनों के बीच जीता दिल
दतिया में हो रही शूटिंग?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा है कि यह वीडियो मध्यप्रदेश के दतिया का है। यहां अनीत पड्डा की अपकमिंग फिल्म 'शक्ति शालिनी' की शूटिंग हो रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक मंदिर नुमा इमारत बनी है। इसके आस-पास कई लोग चहलकदमी कर रहे हैं। यहां कैमरे और लाइट का भी इंतजाम है। माहौल बिल्कुल शूटिंग वाला है।
यह भी पढ़े -बिना किसी दिखावे के हमने ईमानदारी से जी है 'सितंबर-21' की कहानी अमित बहल
अनीत पड्डा का पहला लुक
लगभग एक हफ्ते पहले भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। दावा था कि यह वीडियो भी 'शक्ति शालिनी' का है। वीडियो में नजर आ रहा था कि कुछ लोग स्कूल ड्रेस में कहीं जा रहे हैं। इसमें अनीत पड्डा भी नजर आ रही थीं। वह स्कूल की ड्रेस में थीं। एक व्यक्ति ने उनके ऊपर छतरी लगाई हुई थी। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। यह मैडॉक फिल्म्स के तहत बन रही है।
यह भी पढ़े -बिना किसी दिखावे के हमने ईमानदारी से जी है 'सितंबर-21' की कहानी अमित बहल
Aneet Bts from SS shoot #Aneetpadda #shaktishalini pic.twitter.com/5f7ajtLpCa
— funny client (@client_fuuny) April 28, 2026
Created On :   8 May 2026 11:18 AM IST












