मध्य प्रदेश के दतिया में होगा उपचुनाव, कांग्रेस ने उठाए सवाल
भोपाल, 2 जुलाई (आईएएनएस)। चुनाव आयोग ने तीन राज्यों के तीन विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। इनमें मध्य प्रदेश का दतिया विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है।
चुनाव आयोग द्वारा दतिया में उपचुनाव कराए जाने के ऐलान पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात के एक-एक विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव कराए जाने का ऐलान किया है। इनमें मध्य प्रदेश का दतिया विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है, जहां से कांग्रेस के राजेंद्र भारती वर्ष 2023 का विधानसभा चुनाव जीते थे, मगर उनका चुनाव शून्य घोषित किया जा चुका है।
राजेंद्र भारती ने शिवराज सरकार के तत्कालीन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को शिकस्त दी थी। न्यायालय के फैसले को लेकर राजेंद्र भारती की ओर से अपील की गई है, जिस पर आगामी दिनों में सुनवाई संभावित है। चुनाव आयोग द्वारा दतिया में उपचुनाव कराए जाने के फैसले पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि दतिया की जनता ने 2023 में कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र भारती को भारी बहुमत से विधायक चुना था, लेकिन भाजपा और चुनाव आयोग के षड्यंत्र के चलते उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई।
अब भाजपा जल्दबाजी में दतिया में उपचुनाव कराकर इस सीट पर कब्ज़ा करना चाहती है। हमें पूरा विश्वास है कि दतिया की जनता एक बार फिर कांग्रेस पार्टी पर अपना भरोसा जताएगी। नेता प्रतिपक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अभी से तैयारियां शुरू कर दें। इस बार भी दतिया में कांग्रेस का परचम लहराना है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   2 July 2026 4:16 PM IST












