कथित दान चोरी केस: कांग्रेस-आप के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, क्रेडिट लेने में लगी सपा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उत्तरप्रदेश में अयोध्या में स्थित राम मंदिर चंदा चोरी केस में कांग्रेस-सपा-आप तीनों ही पार्टियां सत्तारूढ़ बीजेपी पर हमलावर है। हालांकि विपक्षी दल आपस में क्रेडिट लेने की रेस में लगे हुए है।
भाजपा नेता अशोक वाजपेयी ने अयोध्या राम मंदिर के दान में कथित चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस-AAP के आरोपों पर कहा, "यह अनर्गल दावे और आरोप हैं, क्योंकि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। अनर्गल आरोप-प्रत्यारोप लगाने का काम विपक्षी नेता कर रहे हैं। जिस तरह से SIT निष्पक्ष रूप से कार्रवाई कर रही है, कोई भी दोषी इसमें बख्शा नहीं जाएगा, मंदिर के एक-एक पैसे को वसूलने का काम किया जाएगा।
सपा नेता आशुतोष वर्मा ने कांग्रेस-AAP के आरोपों पर एएनआई से कहा हम शुरूआत से इस बात को कह रहे हैं कि 7 जून 2026 को जब इस पूरे मामले को अखिलेश यादव ने सामने रखा तो उसके बाद सब लोग सकते में आए। तो क्या इससे पहले चोरी नहीं हो रही थी? चोरी तो 22 जनवरी 2024 से पहले से ही हो रही थी। उस समय निर्मोही अखाड़ा ने विश्व हिंदू परिषद पर आरोप लगाया था लेकिन हुआ क्या? कुछ नहीं। 2021 में जमीन घोटाले को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक ने खुद प्रेस वार्ता करके ये आरोप लगाया था कि 2 करोड़ की जमीन 18 करोड़ में बेच दी गई, तब भी चंपत राय का नाम आया था और आज भी आया है। लेकिन अफसोस चंपत राय एक महाविशिष्ट व्यक्ति बन चुके हैं, जिनके खिलाफ तहरीर नहीं दी जा रही, जब कि वे पूरे ट्रस्ट के महासचिव हैं। क्या केंद्र सरकार चंपत राय के सहारे इन बड़ी मछलियों को बचाने का प्रयास कर रही है? ये बड़ा सवाल है, जिसका जवाब देने से केंद्र सरकार बच रही है।
यह भी पढ़े -धीरेंद्र शास्त्री बोले, 'संतों और मठ-मंदिरों के खिलाफ रचा जा रहा षड्यंत्र', अयोध्या में किए हनुमानगढ़ी के दर्शन
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने एएनआई से कहा, "देश और देश के बाहर रहने वाले, सनातन को मानने वाले लोगों के लिए अयोध्या में भगवान श्रीम राम का मंदिर आस्था का प्रतीक है। उत्तर प्रदेश सरकार लगी हुई है, कार्रवाई हो रही है, गिरफ्तारियां हो रही है, लेकिन कांग्रेस हो या आम आदमी पार्टी हो, कांग्रेस ने तो भगवान श्री राम के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न लगाया था। क्या-क्या नहीं बोला था और आज इन्हें भगवान श्री राम की याद आ रही है। गिरफ्तारियां हुई हैं। SIT का समय 15 दिन बढ़ाया गया है, कोई भी हो इसमें बचेगा नहीं कांग्रेस को चिंता करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद चिंता कर रहे हैं।
Created On :   3 July 2026 6:09 PM IST




