दतिया उपचुनाव 2026: बीजेपी नरोत्तम मिश्रा की जगह दूसरे चेहरे पर लगा सकती है दांव? चर्चा में उनके करीबी नेता का नाम

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के दतिया उपचुनाव में क्या बीजेपी नरोत्तम मिश्रा की जगह किसी दूसरे चेहरे पर दांव लगा सकती है। क्योंकि 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को यहां मात खानी पड़ी थी। प्रदेश के गृहमंत्री रहते हुए नरोत्तम मिश्रा चुनाव हार गए थे। दतिया चुनावी हार से पार्टी की काफी किरकिरी हुई थी। इससे बचने के लिए क्या भाजपा आलाकमान अब किसी दूसरे पार्टी कार्यकर्ता को मौका दे सकती है। क्योंकि मिश्रा के बाद बीजेपी के दतिया जिला अध्यक्ष रघुवीर शरण कुशवाहा के नाम पर पार्टी पदाधिकारी विचार विमर्श कर रहे है। कुछ दिन पहले ही बीजेपी की ओर से कहा गया था कि संगठन से सत्ता है। सत्ता में संगठन नहीं, संगठन को सत्ता में नहीं घुसा सकते। इस समय ये बयान काफी महत्व रखता है। 2023 विधानसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत हुई लेकिन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा अपनी साख नहीं बचा पाए।
बीजेपी ने दतिया में अपने सामाजिक समीकरण को मजबूत करने के मकसद से कुशवाह समाज से आने वाले रघुवीर शरण कुशवाहा को जिला अध्यक्ष बनाया, जो उस समय बीजेपी की सोशल रणनीति का हिस्सा माना जा रहा था। कुशवाह को जिला अध्यक्ष बनवाने में पूर्व गृहमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा की बड़ी भूमिका रही।
30 जुलाई को होने वाला मतदान सूबे की राजनीति में एक नई दिशा तय कर सकता है। क्योंकि उपचुनाव में बीजेपी की ओर से प्रबल उम्मीदवार नरोत्तम मिश्रा को माना जा रहा है। अधिकाश: तौर पर देखा गया है कि उपचुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी के प्रत्याशी के जीतने की संभावना अधिक होती है।
उपचुनाव के मैदान में नरोत्तम मिश्रा की संभावना के बाद अगर जीत होती है, तो मोहन कैबिनेट में बदलाव और विस्तार में उन्हें अहम भूमिका देना सत्ता और संगठन के सामने एक और चुनौती सामने खड़ी होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी अन्य चेहरे पर भी मुहर लगा सकती है। वैसे नरोत्तम मिश्रा का दतिया में लंबा और मजबूत राजनीतिक प्रभाव है। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी से पिछला चुनाव हारने के बाद उन पर तमाम तरह के आरोप लगे। उपचुनाव में उनके करीबी पवन कुमार जैन और दिनेश अहिरवार का नाम भी चर्चा में हैं।
भाजपा के जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा पीतांबरा माई की कृपा से दतिया में चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। पिछले ढाई साल से विकास कार्य रुके हुए थे। पीतांबरा माई फिर से दतिया के विकास का अवसर दिया है। बीजेपी के सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं और पूरी लगन से काम कर रहे हैं। हम उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपने-अपने पोलिंग बूथ पर जाकर पार्टी को भारी मतों से विजय दिलाने के लिए संकल्पित हैं। यहां फिर से विकास की गंगा बहेगी।
दतिया उपचुनाव में सभी की नजरें कांग्रेस -बीजेपी के उम्मीदवारों पर टिकी हैं बीजेपी ने उपचुनाव की तारीखों के साथ ही जीत का दावा किया है। हालांकि उम्मीदवारों को लेकर सस्पेंस बरकरार हैं।
Created On :   3 July 2026 5:46 PM IST





