Ram Mandir Donation Row: 'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह ने की घोषणा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भोपाल में महिला कांग्रेस के धरने पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को राम मंदिर आंदोलन, चंदा चोरी और भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन की लड़ाई भाजपा या आरएसएस ने नहीं, बल्कि संतों और मठों ने लड़ी थी। साथ ही उन्होंने राम मंदिर चंदा मामले में अयोध्या जाकर मुकदमा दर्ज कराने की भी घोषणा की है।
यह भी पढ़े -करूर भगदड़ मामला डीएमके का सुप्रीम कोर्ट में पक्षकार बनाने का आग्रह, सीबीआई जांच प्रभावित होने की जताई आशंका
राम मंदिर आंदोलन पर दिग्विजय सिंह ने की चर्चा
दिग्विजय सिंह ने कहा, "हनुमान गढ़ी और गोरखनाथ मठ ने राम मंदिर की लड़ाई लड़ी। न तब वहां RSS थीं और ना तब वहां बीजेपी पार्टी थी। भगवान राम से प्रेम इन्हें तब उमड़ा जब इनके केवल 2 सांसद बचे।"
उन्होंने आगे कहा, "ये लोग धर्म को बेचकर अपनी कमाई करते हैं और उसे कमाई से वोट खरीदते हैं, विधायक खरीदते हैं, सांसद खरीदते हैं। हमारे ही चंदा की चोरी कर यह खरीद रहे हैं। मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बचाया जा रहा है। मैंने जो चंदा दिया है, जिसकी इन्होंने चोरी की है, इसके लिए अपने वकील के माध्यम से 5-6 जुलाई को अयोध्या जाकर केस दर्ज कराऊंगा।"
यह भी पढ़े -मुंबई में पैदल यात्री की मौत विपक्ष ने इसे प्रशासनिक विफलता बताया, भाजपा ने पिछली सरकार को दोषी ठहराया
राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर बीजेपी को घेरा
राम मंदिर चंदे में कथित गड़बड़ी के मामले पर दिग्विजय सिंह ने कहा, "उन्होंने अनिल मिश्रा और चंपत राय से इस्तीफ़ा मांगा, लेकिन कोषाध्यक्ष महंत गोविंद गिरि से पद छोड़ने के लिए नहीं कहा गया और न ही चंपत राय या अनिल मिश्रा के ख़िलाफ कोई FIR दर्ज की गई।"
उन्होंने आगे बताया, "दिल्ली में एक बड़े क्रिमिनल लॉयर दोस्त ने मुझे फोन करके कहा कि दिग्विजय, जो चंदा आपने दिया था, उसके लिए आपको अयोध्या कोर्ट में केस करना चाहिए कि उन्होंने आस्था से जुड़े काम के लिए दिए गए पैसे की चोरी की है। मांग करें कि पैसा वापस किया जाए ताकि आप उसे शंकराचार्य के मठ या रामालय ट्रस्ट में जमा कर सकें। मैं 5 या 6 तारीख़ को अपने वकील से मिलूंगा और अयोध्या जाकर मुकदमा दायर करूंगा। मैं इन सभी ट्रस्टियों को जेल भिजवाऊंगा।"
Created On :   3 July 2026 10:42 PM IST





