राजस्थान न्यूज: प्रधानमंत्री मोदी का आज जोधपुर दौरा, नए एयरपोर्ट और रिफाइनरी का करेंगे उद्घाटन

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 4 जुलाई शनिवार को राजस्थान के जोधपुर दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम सूर्य नगरी से जोधपुर में नए एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्रीके राजस्थान दौरे पर प्रदेश के डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा ने मीडिया से कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर आ रहे हैं और जोधपुर में एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे। उसके बाद पीएम पचपदरा में रिफाइनरी को आज पूरे देश को समर्पित करेंगे, कई सारे युवाओं को वे नियुक्ति पत्र भी देने वाले हैं, हमारे जयपुर में मेट्रो फेज-2 का भी आज शिलान्यास होगा। वहां भी लंबी मेट्रो लाइन बनने जा रही है।
यह भी पढ़े -पीएम मोदी शनिवार को 13,037 करोड़ रुपए की जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का करेंगे शिलान्यास, शहर को मिलेगी 41 किमी लंबी नई मेट्रो लाइन
पीएम मोदी ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा जोधपुर के लोगों के लिए एक बहुत खास दिन है। जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया जाएगा। भारत में पर्यटन के लिहाज से जोधपुर का बहुत अहम स्थान है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से और ज़्यादा पर्यटक जोधपुर आएंगे। इससे व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। जोधपुर से मॉडिफाइड UDAN स्कीम शुरू की जाएगी। इससे यह पक्का होगा कि ज़्यादा लोग हवाई यात्रा कर सकें और पूरे भारत में कनेक्टिविटी बेहतर हो। मौजूदा उन हवाई पट्टियों (स्ट्रिप्स) को विकसित करने पर ध्यान दिया जाएगा जहाँ अभी सेवाएँ नहीं हैं, और ऑपरेशन और मेंटेनेंस (O&M) सपोर्ट के लिए ज्यादा संसाधन दिए जाएंगे।
यह भी पढ़े -राजस्थान पीएम मोदी करेंगे एचआरआरएल रिफाइनरी का उद्घाटन, देरी, अग्निकांड समेत कई चुनौतियों से भरी है इस मेगा प्रोजेक्ट की कहानी
प्रधानमंत्री के दौरे से पहले राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए बने टर्मिनल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा राजस्थान को बहुत बड़ी सौगात मिलने वाली है। हमारे देश के प्रधानमंत्री जोधपुर पधार रहे हैं। जोधपुर में बहुत अच्छा टर्मिनल बन कर तैयार हुआ है। इसका उद्घाटन है। काफी समय से रिफाइनरी का इंतजार था। रिफाइनरी का भी उद्घाटन होने वाला है।
Created On :   4 July 2026 9:26 AM IST











