भीषण सड़क हादसा: हंस ट्रैवल्स की बस दौसा में टकराई, इंदौर के पाँच यात्रियों की मौत

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। ऋषिकेश से इंदौर आ रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 21 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े -पंजाब भाजपा प्रमुख ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर हुई चर्चा
घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बस चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है।
यह भी पढ़े -राजस्थान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टक्कर के बाद बस और ट्रक में लगी आग, 8 यात्रियों की मौत
बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस हंस ट्रेवल्स की थी। हादसे के बाद बस पूरी तरह जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई। दमकल की टीम को आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे का समय लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
Created On :   1 July 2026 9:14 AM IST









