Rajasthan News: बीजेपी सरकार का पेपर लीक रोकने का नया नुस्खा Telegram Ban, लोकसभा में विपक्ष के नेता ने लगाया बड़ा आरोप

बीजेपी सरकार का पेपर लीक रोकने का नया नुस्खा Telegram Ban, लोकसभा में विपक्ष के नेता ने लगाया बड़ा आरोप
लाखों छात्र सालों से Telegram पर पढ़ते हैं - नोट्स, टेस्ट सीरीज़, डिस्कशन, तैयारी। वो सुविधा छीन लेना पेपर लीक का समाधान कैसे हुआ? और यह फूलप्रूफ भी नहीं है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पेपर लीक और परीक्षाओं में धांधलियों को लेकर स्टूडेंट से संवाद करने के मकसद से राजस्थान के कोटा के लिए रवाना हो गए है, रवाना होने से ठीक पहले उन्होंने एक -एक कर दो पोस्ट साझा किए है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कोटा के लिए निकल चुका हूँ पर दिल में दो नाम गूंज रहे हैं। उमेश और रिया। कल, सीकर में उमेश और देहरादून में रिया - दोनों ने Re-NEET के दबाव में अपनी जिंदगी खत्म कर ली। 22 और 23 साल के बच्चे - जिन्हें सपनों के खुले आसमान में उड़ना था वो इस अन्यायी व्यवस्था से हार गए। ये मौतें एक टूटी, भ्रष्ट व्यवस्था की देन हैं। और इसके जिम्मेदार हैं मोदी सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जिन्होंने छात्रों की रक्षा करने के बजाय, बार-बार पेपर लीक, परीक्षा कुप्रबंधन, और भविष्य के सौदागरों सदागरों को संरक्षण दिया। आज कोटा से हम वो लड़ाई शुरू करेंगे जिसका एक ही मकसद है - किसी बच्चे के सपने ऐसे टूटने न पाएं, किसी माँ-बाप को फिर कभी अपने बच्चे को इस तरह खोना न पड़े। हर परिवार की यह पीड़ा अब ‘छात्रों की गूंज’ बनकर पूरे देश में गूंजेगी।

अपनी दूसरी पोस्ट में कांग्रेस सांसद ने लिखा है, Telegram Ban’ - मोदी सरकार का पेपर लीक रोकने का नया नुस्खा। यानी चोर को पकड़ने के बजाय, पीड़ित के घर पर ताला लटका दो। लाखों छात्र सालों से Telegram पर पढ़ते हैं - नोट्स, टेस्ट सीरीज़, डिस्कशन, तैयारी। वो सुविधा छीन लेना पेपर लीक का समाधान कैसे हुआ? और यह फूलप्रूफ भी नहीं है - यह देश का हर छात्र जानता है, और पेपर लीक माफ़िया भी। फिर अगला ban किसपर लगाएंगे? WhatsApp? परीक्षा के दिन छात्रों की तलाशी होगी। जेबें कैंची से काटी जाएँगी। प्रश्नपत्र वायुसेना से भेजे जाएँगे। दिखावे की कोई कमी नहीं होगी। पर बीमारी की जड़ पर एक वार भी नहीं - क्योंकि पेपर लीक माफ़िया इसी सरकार की देख-रेख में फल-फूल रहा है, और युवाओं को खून के आँसू रुला रहा है। मोदी जी - दिखावा छोड़िए। माफ़िया पर वार कीजिए, छात्र पर नहीं। छात्रों की गूंज’ सुन लीजिए - वरना देश का युवा अपना हक लेना जानता है।

Created On :   17 Jun 2026 4:33 PM IST

Tags

Next Story