MP News: विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
विधानसभा सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण और समसामयिक विषयों को लेकर आ रही है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विश्वास जताया कि UCC विधेयक इसी सत्र में पारित होगा।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के मानसून सत्र में सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक सदन में प्रस्तुत करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विधानसभा सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण और समसामयिक विषयों को लेकर आ रही है। समान नागरिक संहिता (UCC) को भी इसी सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विश्वास जताया कि बाबा महाकाल की कृपा से UCC विधेयक इसी सत्र में पारित होगा।

आपको बता दें पांच दिवसीय मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरु होगा और 24 जुलाई तक चलेगा। सत्र के दौरान कुल 5 बैठकें होगी। विधानसभा सचिवालय की ओर से राज्यपाल की अनुमति के बाद बीते दिन मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी की गई थी।

Created On :   17 Jun 2026 12:50 PM IST

Tags

Next Story