Giriraj Singh: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर क्यों भड़क पड़े गिरिराज सिंह? पहले पीएम को बदनाम करते थे अब झूठा दावा कर रहे

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर क्यों भड़क पड़े गिरिराज सिंह? पहले पीएम को बदनाम करते थे अब झूठा दावा कर रहे
भारतीय जनता पार्टी के नेता और मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की एक पोस्ट पर जमकर निशाना साधा है।

डिजिटल डेस्क, पटना। भारतीय जनता पार्टी के नेता और मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की एक पोस्ट उन पर जमकर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने कहा राहुल गांधी खुद ही फर्जी हैं इसलिए वे फर्जी वीडियो शेयर करते हैं। आपको बता दें, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहल ने ट्रेन की जनरल बोगी में एक युवक के बेहोश होने और भीड़-भाड़ के कारण दम घुटने से मौत के दावे वाले वायरल वीडियो को राहुल गांधी ने शेयर किया था।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने राहुल गांधी ने जो वीडियो पोस्ट किया है, रेलवे ने उस वीडियो का खंडन किया है। वहीं, रेलवे ने यह भी कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

गिरिराज सिंह ने कहा राहुल ने जो हरकत की है माफी के लायक नहीं है। अब उनका सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर देना चाहिए। रेलवे ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। भाजपा नेता ने कहा जब रेलवे के पास मौत की कोई जनकारी नहीं है तो ऐसे दावे कैसे किए जा सकते हैं।

राहुल गांधी ने वीडियो शेयर कर लिखा था कि "इस वीडियो ने मुझे झकझोर दिया। ये उस भारत के लाचार युवा हैं - जिसकी सरकार अपने अरबपति दोस्तों पर लाखों करोड़ लुटा देती है, पर अपने ही छात्रों को एक सुरक्षित सफर तक नहीं दे सकती।"

राहुल गांधी ने कहा कि, "चुनाव के वक्त यही सरकार पूरी-पूरी ट्रेनों का इंतजाम कर लेती है और परीक्षा देने जा रहे छात्रों के हिस्से में आती है - भीड़, घुटन, और बेबसी। इससे बड़ा सबूत क्या होगा कि मोदी सरकार छात्रों की गूंज सुनना ही नहीं चाहती। पर मैं वादा करता हूँ - हम यह आवाज़ उन बहरे कानों तक पहुँचाएँगे। हर छात्र को उसका हक़ मिलेगा, उसका न्याय मिलेगा। 17 जून, कोटा। यही गूंज, अब हुंकार बनेगी।"

Created On :   17 Jun 2026 1:26 AM IST

Tags

Next Story