Scholarship Scam: उत्तराखंड के चर्चित SC/ST छात्रवृत्ति घोटाले मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, BJP विधायक से संबंधित ठिकानों पर की छापेमारी

डिजिटल डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड के सबसे चर्चित SC/ST छात्रवृत्ति घोटाले मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ये कार्रवाई भाजपा विधायक धर्मेंद्र भारद्वाज के खिलाफ की गई है। जानकारी के मुताबिक ईडी ने दो राज्यों उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में छापेमारी करके तीन शैक्षिक संस्थानों की संपत्ति जब्त कर ली है। उनकी कीमत 14 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
यह भी पढ़े -यूपी चाय वाले से विवाद पर फर्जी 'आईपीएस' गिरफ्तार, नोएडा में तैनात बताकर पुलिस को सैल्यूट करने का दिया आदेश
इस इंस्टिट्यूट से घोटाले की शुरुआत
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक ने फर्जी छात्र दिखाकर स्कॉलरशिप के 29 करोड़ रुपए गबन किए हैं। इसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। इस घोटाले की शुरुआत मेरठ के महावीर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से हुई थी। इसके बाद एजेंसी ने अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई की है। हालांकि, धर्मेंद्र भारद्वाज का कहना है कि उनका इस संस्थान की प्रबंधन कमेटी से कोई लेना देना नहीं है।
पात्रता शर्तों के अनुसार मिला विशेष अनुदान
इस मामले की अभी तक की जांच में सामने आया है कि लगभग 47 प्रतिशत लाभार्थी या तो परीक्षा में फेल या अनुपस्थित रहे थे। इसके बाद भी तय पात्रता शर्तों के मुताबिक विशेष अनुदान मिलता रहा। ये जानकारी ईडी ने सोमवार को दी है। एजेंसी साल 2020 से धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत मामले की पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़े -अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ फर्जी पोस्ट पर बोले रवि किशन, भाजपा की संस्कृति है किसी पर निजी हमले नहीं करती
ED ने लिया संज्ञान
उत्तराखंड पुलिस ने साल 2011-12 से 2016-17 में एक प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के विद्यार्थियों के लिए मैट्रिक के बाद मिलने वाली छात्रवृत्ति को धोखाधड़ी करके हासिल करना बताया गया था। इस का ईडी ने संज्ञान लिया था। एजेंसी ने अपने एक बयान में बताया था कि इस जांच के दौरान उसने हरिद्वार और रुड़की में 13.83 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी, इसमें सावधि जमा, जमीन और शैक्षणिक संस्थाओं की इमारते शामिल है। इन्हें कुर्क करने के लिए छठवां आदेश जारी किया था।
Created On :   16 Jun 2026 9:48 PM IST












