Delhi Politics: ओमान में भारतीय नाविकों की मौत पर अरविंद केजरीवाल ने जताई नाराजगी, PM की चुप्पी पर उठाए सवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में जल्द एक मजबूत प्रधानमंत्री होगा और वो भारतीयों की मौत और अपमान का बदला डॉनल्ड ट्रंप से लेगा। पूर्व सीएम ने कहा कि आज पूरे देश का खून खौल रहा है। लोग बहुत ज्यादा गुस्से में हैं। ट्रंप ने तीन जहाजों के ऊपर 8 जून, 10 जून और 11 जून को हमला किया। इसमें 68 भारतीय सरकार थे। तीन भारत के लोग मारे गए। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने एक शब्द नहीं बोला।
यह भी पढ़े -सबरीमाला सोना चोरी सीपीआई (एम) ने पद्मकुमार के खिलाफ निलंबन तक कार्रवाई सीमित रखी
अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केजरीवाल ने एक वीडियो पोस्ट में कहा, "8 जून को हमला किया। प्रधानमंत्री जी चुप रहे। 10 जून को हमला किया, मोदी जी चुप रहे। 11 जून को हमला किया, मोदी जी चुप रहे। 10 जून को ट्रंप ने प्रधानमंत्री जी को सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री होने के लिए बधाई दी और प्रधानमंत्री ने ट्रंप को थैंक्यू बोला।"
इसके आगे उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आपके साथ मिलकर आगे काम करना चाहता हूं। आप एक हत्यारे के साथ काम क्यों करना चाहते हैं? जिस आदमी ने तीन भारतीय लोगों का मर्डर किया। हद तो तब हो गई जब विदेश मंत्री ने उनके रुबियो को फोन किया तो अमेरिका दोबारा धमकी देता है। खेद नहीं जताया, अफसोस नहीं जताया, उसने हमारे देश के विदेश मंत्री को धमकी दी कि अगर अमेरिका के ऑर्डर को नहीं मानोगे तो नतीजे भुगतने पड़ेंगे।"
यह भी पढ़े -मंदिर चंदा विवाद की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, श्रद्धालुओं का भरोसा नहीं बचा पा रही सरकार भाई जगताप
पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल
इस दौरान वीडियो में अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, "मोदी जी आप ट्रंप के सामने इतने मजबूर क्यों हैं? ट्रंप के सामने आपने पूरे देश की आपने नाक कटा दी। अगर रूस, चीन, ईरान का एक भी व्यक्ति मारा जाता, क्यों वो देश अमेरिका और ट्रंप को छोड़ देता? क्या वो देश चुप रहता? हमारे देश के प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? आखिर हमारे देश के प्रधानमंत्री की क्या मजबूरी है? मैं ट्रंप को बोलना चाहता हूं कि तुम हत्यारे हो। आज हमारे देश का प्रधानमंत्री कमजोर है, 140 करोड़ लोग कमजोर नहीं हैं। अगर हमारे देश का प्रधानमंत्री चुप है तो हम चुप रहने वाले नहीं हैं। बहुत जल्द हमारे देश के अंदर एक मजबूत प्रधानमंत्री होगा और जितने तुमने हमारे अपमान किए हैं, जो तुमने हमारे भारतीयों के मर्डर किए हैं, इसका बदला तुमसे जरूर लिया जाएगा।"
Created On :   16 Jun 2026 12:05 AM IST










