Bengal News: NCPI में मर्ज हुए टीएमसी के 20 बागी सांसदों पर सियासी घमासान, पक्ष-विपक्ष के वार-पलटवार जारी

NCPI में मर्ज हुए टीएमसी के 20 बागी सांसदों पर सियासी घमासान, पक्ष-विपक्ष के वार-पलटवार जारी
TMC नेताओं ने बागी सांसदों को लेकर बीजेपी पर आरोप लगाया,भाजपा ने उन लोगों के लिए दरवाजा बंद कर रखा है, बागी टीएमसी सांसद NDA में जाना चाहते हैं

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली शिकस्त के बाद ममता की टीएमसी पार्टी टूटने के साथ साथ उसके 20 सांसद NCPI में शामिल हो गए, इसे लेकर अलग अलग दल के नेता पक्ष-विपक्ष में अपना बयान दे रहे है। कोई टीएमसी पर निशाना साध रहा है तो कोई बीजेपी को कोस रहा है।

TMC विधायक मदन मित्रा ने बागी सांसदों को लेकर समाचार एजेंसी एएनआई से कहा मैंने तृणमूल कांग्रेस का चुनाव निशान दिखाकर मैच जीत लिया, उस समय हमारे खिलाफ कुछ धोखाधड़ी के मामले बन सकते हैं।

पश्चिम बंगाल मंत्री उमेश राय का कहना है कि ममता बनर्जी ने कांग्रेस को तोड़कर टीएमसी बनाई थी, जो दूसरो का घर तोड़ते हैं उनका घर टूटना तय है। ममता बनर्जी ने जिस तरह से कांग्रेस को तोड़कर अपनी पार्टी बनाई थी तो आज उनके गलत नीतियों के कारण उनके ही पार्टी के विधायक उनको छोड़कर अलग हो रहे हैं। सांसदों ने तो नई पार्टी बना ली है और उनके साथ जो विधायक हैं वो भी उनके साथ टिकने वाले नहीं हैं, ये तृणमूल कांग्रेस के समाप्ति का आखिरी समय चल रहा है। ये पार्टी पूर्णरूप से खत्म होने वाली है।

TMC सांसद सौगत रॉय ने बागी सांसदों के जाने को दुखद बताया, TMC सांसद एक अनजान पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपनी इज्जत खो दी है, मैं क्या कह सकता हूं? NCPI तो कोई जानी-मानी पार्टी भी नहीं है। यह बंगाल में रजिस्टर्ड है लेकिन इसने त्रिपुरा में कैंडिडेट दिया। इसके साथ मर्ज होने से क्या फर्क पड़ता है? उन्होंने एंटी-डिफेक्शन लॉ से बचने के लिए इस तरह मर्ज किया।

TMC विधायक कुणाल घोष ने बागी टीएमसी सांसदों को लेकर पर कहा बीजेपी उन लोगों के लिए दरवाजा बंद कर रखा है वो बागी टीएमसी सांसद NDA में जाना चाहते हैं और बात कर रहे हैं बीजेपी के साथ और बीजेपी के घर में मुलाकात करने जा रहे हैं और शामिल दूसरे पार्टी में हो रहे हैं जिस पार्टी के बारे में किसको जानकारी नहीं है। असली मुद्दा है कि बीजेपी ने उनको नहीं लिया, भाजपा ने उनके साथ बैठक किया और जहां तक विलय का सवाल है तो बीजेपी उन्हें अपने में क्यों शामिल नहीं कर रहे हैं इससे पता चलता है कि उनकी इज्जत ही नहीं है वे बात बीजेपी के साथ कर रहे हैं और शामिल दूसरे पार्टी में हो रहे हैं।

कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने कहा सबसे पहले मुझे हंसी आ रही है क्योंकि यह नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया है एक ऐसा ऑर्गनाइजेशन जिसके बारे में मैंने अब तक सुना भी नहीं है। दूसरा TDP जो आंध्र प्रदेश से है उनके जो विधायक या सांसद बोल रहे हैं कि वे महाराष्ट्र में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के साथ मिल रहे हैं। तो इस देश में क्या हो रहा है? मैं ये कहना चाहती हूं कि ये जो सांसद है वो इस्तीफा दे और जो नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ़ इंडिया के सिंबल है उनके चेहरे से पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़े। उन्हें इस्तीफ़ा देने और हिम्मत दिखाने की जरूरत है।

Created On :   15 Jun 2026 7:39 PM IST

Tags

Next Story