Bihar Politics: खान सर को लेकर बीजेपी ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'रौशन आनंद के भाई की मौत के पीछे रची बड़ी साजिश'

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में खान सर विवाद मामले में लगातार नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। इस बीच बीजेपी विधायक बबलू सहरसा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के भाई की मौत पर परिवार को सांत्वना देते हुए दुख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने खान सर पर हमला किया है।
यह भी पढ़े -बिहार कोचिंग सेंटर मामले पर तेजस्वी यादव ने सीएम से की CBI जांच की मांग, सरकार पर उठाया सवाल
अपराधियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
पीड़ित के परिवार से मिलने के बाद उन्होंने उन्हें विश्वास दिलाया कि इस घटना में शामिल अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही कहा कि कानून के मुताबिक उन्हें कड़ी-कड़ी सजा दिलाई जाएगी। भाजपा विधायक ने इस दौरान दिवंगत आत्मा को शांति प्रादन करने के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस दुख की घड़ी में सहने करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
खान सर पर भड़के
इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की और खान सर पर भड़क गए। उन्होंने खान सर को फ्रॉड बताते हुए कहा, "ये उत्तर प्रदेश से बिहार में ठगने आया है। इसके परिवार के लोगों का कहना है कि ये फ्रॉड है। ये शिक्षक नहीं है। ये फर्जीगिरी करता है।"
यह भी पढ़े -'कुछ भी हुआ तो सरकार जिम्मेदार', तेज प्रताप यादव ने लौटाई सुरक्षा, खान सर पर भी लगाए गंभीर आरोप
ये साधारण मौत नहीं
भाजपा विधायक ने रौशन आनंद की तारीफ करते हुए कहा कि वो पढ़ाने का काम करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने उनके भाई प्रिंस की मौत पर कहा कि उनको मारने के लिए एक बड़ी साजिश रची गई थी, जिसकी जांच होना बहुत जरूरी है। इस साजिश में जितने लोग शामिल है, उनमें से कुछ की गिरफ्तारियां हो चुकी है। लेकिन इस मामले में जांच की जरूरत है। इसे उन्होंने साधारण मौत नहीं बताया है, बल्कि हत्या बताया है।
CM से करेंगे मुलाकात
बबलू सहरसा ने कहा कि इस मामले में वो राज्य के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और इससे अवगत कराएंगे। उन्होंने आगे खान सर का जिक्र करते हुए कहा, "ये फैजल है कि अफजल है, कोई ठीक नहीं है, इसका पाकिस्तान से रिश्ता है, नेपाल से कनेक्शन है, ये फर्जी आदमी है, मैंने पहले भी कहा है. एक नंबर का बदमाश है। दो-चार डायलॉग बोलकर लोगों और छात्रों को प्रभावित करता है। हम उन छात्रों से भी कहेंगे कि फर्जी शिक्षक से बचना चाहिए।"
Created On :   17 Jun 2026 12:54 AM IST













