Rajasthan Politics: कलेक्ट्रेट के बाहर अचानक बेहोश होकर गिरे पूर्व मंत्री, इलाज कराने से भी किया इनकार

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की झुंझुंनूं कलेक्ट्रेट के सामने अचानक तबियत खराब हो गई थी। इसके तुरंत बाद वह जमीन पर गिर गए। जानकारी के मुताबिक, वह पिछले कुछ दिनों से इस्लामपुर गांव के नाम बदलने वाले प्रस्ताव के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने 22 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की। भीषण गर्मी पड़ने की वजह से उन्हें लू और थकावट की समस्या हो गई थी। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी तबियत खराब होने के बाद भी इलाज कराने से माना कर दिया।
यह भी पढ़े -बालोतरा में रोडवेज बस और अल्टो कार में भीषण टक्कर, चार सगे भाईयों की मौत, गांव में दौड़ी शोक की लहर
इस नाम से है प्रस्ताव?
यह प्रदर्शन मार्च सोमवार (15 जून) को सुबह इस्लामपुर गांव से शुरू हुआ था। इसमें गांव के लोग बड़ी संख्या में उनके साथ आए। बताया जा रहा है कि इस गांव का नाम बदलकर 'श्रीरामपुर' किए जाने के लिए प्रस्ताव सामने आया है। इस प्रस्ताव का उन्होंने विरोध किया और सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसी दौरान उनका स्वास्थ्य खराब हो गया और जमीन पर गिर गए।
यह भी पढ़े -राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी ईंधन उत्पादन को तैयार, प्रधानमंत्री 4 जुलाई को कर सकते हैं उद्घाटन
प्रशासन ने नहीं दी अनुमति
होश में आ जाने के बाद राजेंद्र गुढ़ा का कहना है, "प्रशासन ने हमें टेंट लगाने की अनुमति नहीं दी। यहां छाया तक नहीं है। जब मेरे भाई 45 डिग्री तापमान में खड़े हैं, तो मैं आराम से कैसे बैठ सकता हूं?" उन्होंने पदयात्रा को संबोधित किया और गांव की सांप्रदायिक सौहार्द का उल्लेख किया है। साथ ही कहा कि गांव की पहचान मिटाने वाले प्रयासों का विरोध किया है।
उन्होंने कहा, "हम पीढ़ियों से भाइयों की तरह साथ रह रहे हैं। शेखावाटी के इतिहास में मुसलमानों ने हर युद्ध में राव शेखा का साथ दिया था और सूफी संत शेख बुरहान का समुदाय में सम्मान किया जाता है।"
Created On :   17 Jun 2026 12:25 AM IST












