राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा: बालोतरा में रोडवेज बस और अल्टो कार में भीषण टक्कर, चार सगे भाईयों की मौत, गांव में दौड़ी शोक की लहर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। बालोतरा जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र में रोडवेज बस और अल्टो कार की टक्कर में चार सगे भाइयों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, चारों भाई घर से मजदूरी के लिए जा रहे थे। तभी रोडवेज बस और अल्टो कार की भिड़ंत में चपेट में आ गए। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं। कार क्षतिग्रस्त होकर ढांचे में बदल गई है। कार में सवार यात्री फंसे से घायल हो गए। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़े -मोदी सरकार के 12 साल भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने गिनाईं उपलब्धियां, विपक्ष पर साधा निशाना
घर से मजदूरी के लिए जा रहे थे चारों भाई
जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना पचपदरा थाना क्षेत्र के गोलिया-परेऊ सर्किल के पास मंगलवार सुबह 10 बजे घटित हुई थी। हादसे में मारे गए चारों भाई अल्टो कार में सवार होकर मजदूरी करने जा रहे थे। इस दौरन बाड़मोर से जोधपुर की ओर जा रही राजस्थान रोडवेज बस की कार से भीषण टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने कार में सवार सभी युवक अंदर फंसे थे। जबकि, कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से नष्ट हो गया था।
हादसे के फौरन बाद ग्रामीणों ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसके बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पाटौदी चौकी और पचपदरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।
बिना समय गवाएं चारों घायलों को पाटौदी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, इनमें से दो भाइयों को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, डॉक्टर्स ने गंभीर रूप से घायल दो अन्य भाइयों की हालात को चिंताजनक बताते हुए उन्हें बालोतरा के नाहटा अस्पताल में रेफर कर दिया। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों भाइयों की रास्ते में मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में चारों भाइयों की मौत से हर कोई स्तब्ध रह गया।
यह भी पढ़े -पन्ना-अजयगढ़ मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्राला की टक्कर से 14 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत
हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
बताया जा रहा है कि हादसे में चारों सगे भाइयों की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि चारों भाई मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते थे। हमेशा की तरह इस बार भी वह मजदूरी के लिए जा रहे थे। लेकिन, इस बार किसमत को कुछ और ही मंजूर था। एक ही परिवार के चार जवान बेटों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों के बीच भारी आक्रोश देखने को मिला। नाराज ग्रामीणों ने परेऊ मार्ग पर पत्थर और झाड़ियां डालकर रास्ता जाम किया। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा उपायों की कमी के चलते लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।
स्थिति की देखते हुए पचपदरा थानाधिकारी गीता कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने रास्ता खोल दिया और यातायात सामान्य हो पाया।
Created On :   16 Jun 2026 8:10 PM IST












