Shivraj Singh Chouhan: 'मौसम का विलेन' अल नीनो को लेकर कृषि मंत्री ने कसी कमर, राज्य के अधिकारियों को कड़े निर्देश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अल नीनो से अधिक प्रभावित होने की आशंका वाले 9-10 राज्यों की बैठक बुलाई। इस दौरान जिला प्रशासन, कृषि विभागों, कृषि विज्ञान केंद्र और अन्य विस्तार एजेंसियां मौजूद थी। बता दें, भारत के लिए अल नीनो को 'मौसम का विलेन' माना जाता है क्योंकि यह भारतीय कृषि और अर्थव्यवस्था को सीधे प्रभावित करती है। इसका प्रभाव इतना रहता है कि क्षेत्रों में पानी की भारी किल्लत पड़ जाती है।
शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने लिखा, नई दिल्ली के कृषि भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई कृषि की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में, खरीफ 2026 के लिए देश भर में की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।
कृषि मंत्री ने बैठक के दौरान, अल-नीनो (El Niño) की संभावित स्थिति पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे उन जिलों में पहले से ही पूरी तैयारी सुनिश्चित करें जहां कम बारिश या बारिश के असमान वितरण की आशंका है। ऐसे जिलों की पहचान की जानी चाहिए और राज्य सरकारों के साथ मिलकर फसल-वार आकस्मिक योजनाएं (contingency plans) तैयार की जानी चाहिए, ताकि मौसम से जुड़ी किसी भी चुनौती की स्थिति में किसानों को तुरंत विकल्प, सलाह और सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
खरीफ 2026 के लिए फसल-वार लक्ष्यों, बुवाई की प्रगति और राज्य-वार तैयारियों की समीक्षा करते हुए, कपास उत्पादन बढ़ाने पर विशेष चर्चा हुई। वैज्ञानिक तरीकों, उपयुक्त किस्मों के चयन, अंतर-फसल (intercropping), मल्चिंग और नमी संरक्षण जैसे उपायों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने पर जोर दिया गया, ताकि कपास की उत्पादकता और किसानों की आय, दोनों में वृद्धि हो सके।
दालों के मामले में आत्मनिर्भरता मिशन (Pulse Self-Reliance Mission) पर भी विस्तार से चर्चा हुई। हमारी कोशिश है कि देश अरहर, उड़द और मूंग जैसी दालों के मामले में अधिक से अधिक आत्मनिर्भर बने और किसानों की आय सुरक्षित हो।
Created On :   16 Jun 2026 10:31 PM IST











