Nagpur Cockroach Janata Party Protest: थप्पड़ कांड के बाद कॉकरोच ने नागपुर में किया विरोध-प्रदर्शन, RSS पर लगाए गंभीर आरोप

थप्पड़ कांड के बाद कॉकरोच ने नागपुर में किया विरोध-प्रदर्शन, RSS पर लगाए गंभीर आरोप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का लगातार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। सीजेपी ने आज मंगलवार (16 जून) की शाम नागपुर के संविधान चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल हुए। इसके एक दिन पहले पार्टी चीफ अभिजीत दीपके पर हमला हुआ था। उन्होंने इस घटना का जिम्मेदार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के लोगों को बताया है। उन्होंने कहा हम पर हमला इसलिए करवाया गया ताकि असली मुद्दे से ध्यान भटकाया जा सके।

सीजेपी के संस्थापक मंगलवार की सुबह नागपुर पहुंचे। वहां उन्होंने NEET यूजी प्रवेश परीक्षा के लीक होने के मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। इसके पहले सोमवार को हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दो लोगो ने दीपके साथ कथित तौर पर मारपीट की थी। इस घटना में दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।

अभिजीत दीपके पर हमला होने के बाद उन्होंने कहा कि मुख्य विंदु से ध्यान भटकाने और छात्रों की आवाज दबाने के लिए यह किया जा रहा है। जितना चाहे कर लो हम अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे और मुद्दे से नहीं हटेंगे। पेपर लीक की केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

सीजेपी पार्टी ने नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा मांग रही है। अधिकारियों के अनुसार नागपुर में प्रदर्शन को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस को इस प्रदर्शन में 2,000 से अधिक युवाओं के शामिल होने का अनुमान है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि संभावित भीड़ को देखते हुए शहर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Created On :   16 Jun 2026 8:43 PM IST

Tags

Next Story