Maharashtra Politics: उद्धव गुट से शामिल बागी सांसदों के बाद शिवसेना (शिंदे गुट) अलर्ट, सभी सांसदों को किया शिफ्ट, जानें कब पहुंचेंगे मुंबई

उद्धव गुट से शामिल बागी सांसदों के बाद शिवसेना (शिंदे गुट) अलर्ट, सभी सांसदों को किया शिफ्ट, जानें कब पहुंचेंगे मुंबई
महाराष्ट्र में बुधवार को उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवेसना में टूट से सियासी पारा हाई हो गया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में बुधवार को उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवेसना में टूट से सियासी पारा हाई हो गया। उद्धव गुट के 6 लोकसभा सांसद उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए हैं। इस बीच अब खबरे हैं कि शिंदे गुट में शामिल हुए सभी सांसदों को अज्ञात जगह पर शिफ्ट किया जा रहा है। इस बात की पुष्टि शिवेसना (शिंदे गुट) के नेता ने की। उन्होंने बताया कि सभी सांसद 19 जून को मुंबई के नेस्को ग्राउंड पहुंचेंगे।

9 में से 6 सांसदों ने छोड़ी शिवसेना (यूबीटी)

बता दें, इससे पहले शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के 9 में से 6 लोकसभा सांसदों ने बागी हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बागी सांसदों ने खुद को शिंदे गुट की शिवसेना में विलय के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र भेजा है।

उद्धव गुट के लोकसभा में कुल 9 सांसद हैं, जिनमें से 6 सांसद संजय जाधव, संजय देशमुख, नागेश पाटिल अष्टिकर, ओमराजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे और संजय दीना पार्टी से अलग हुए हैं। वहीं, तीन अन्य सांसद - अरविंद सावंत, अनिल देसाई और राजाभाऊ वाजे उद्धव गुट के साथ ही हैं।

पार्टी में बगावत के बीच संजय राउत ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

वहीं, पार्टी में बगावत की खबरों के बीच शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बागी सांसदों को गाली देते हुए कहा, ये बेईमान लोग हैं। बेईमानी उनके खून में हैं। हालांकि बाद में मीडिया से बात करते हुए राउत ने कहा, 'मराठी में ऐसे शब्द आम बोलचाल का हिस्सा हैं। मुझे पता है कि कब कौन-सी भाषा का इस्तेमाल करना है। पार्टी छोड़ने वाले सांसदों ने 15 करोड़ रुपए लेकर दल बदला है, ऐसे लोगों के लिए फूल नहीं बरसाए जा सकते।'

इस दौरान उन्होंने दावा किया कि पार्टी से बगावत करने के लिए सांसदों को 50-50 करोड़ रुपये ऑफर हुए हैं। उन्होंने कहा कि सांसदों को 15-15 करोड़ रुपए पहुंचाए गए हैं और उन्हें चार्टर्ड विमान से दिल्ली लाया गया है।

Created On :   17 Jun 2026 8:43 PM IST

Tags

Next Story