राजस्थान के दौसा में दर्दनाक सड़क हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से सवार बस और ट्रेलर में भीषण टक्कर, आग लगने से 8 यात्रियों की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से सवार बस और ट्रेलर में भीषण टक्कर, आग लगने से 8 यात्रियों की मौत
राजस्थान में मंगलवार रात बड़ा सकड़ा हादसा हो गया। दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ऋषिकेश से इंदौर जा रही बस आगे चल रहे ट्रेलर से भिड़ गई।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजस्थान में मंगलवार रात बड़ा सकड़ा हादसा हो गया। दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ऋषिकेश से इंदौर जा रही बस आगे चल रहे ट्रेलर से भिड़ गई। इस भीषण टक्कर में दोनों गाड़ियों में आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने पूरी बस में आग लग गई। इस हादसे में 8 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि, 21 लोग घायल हो गए। दौसा के अस्पताल में घायल लोगों को भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मंगलवार देर रात 2.30 बजे कोलवा थाना क्षेत्र के तनावड़ जीरो पाइंट पर हुआ था। पुलिस के मुताबिक, बस तेज रफ्तार से आ रही थी। इस दौरान बस पीछे से आ रही ट्रेलर में जा टकराई। इस टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इसके बाद आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्री बस में ही फंसे रह गए।

कैसा हुआ यह हादसा?

इस हादसे पर दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा ने दावा किया कि स्लीपर बस में आग लगने के बाद पैसेंजर्स बाहर ही नहीं निकल सके। इसका बड़ा कारण है बस का इमरजेंसी गेट ही नहीं खुला।

वहीं, बस के पैसेंजर ने बताया कि स्लीपर हंस ट्रेवल्स की थी। मंगलवार शाम करीब 5 बजे बस ऋषिकेश से इंदौर के लिए निकली थी। एक्सीडेंट के तुरंत बाद बस में आग लग गई थी। करीब एक घंटे तक घायलों को कोई मदद नहीं मिली।

इसके अलावा रेस्क्यू के लिए पहुंचे एक ग्रामीण ने बताया कि आग में फंसे पैसेंजर्स चीख-पुकार रहे थे। आग बुझाने के दौरान बस की डिक्की में सिगरेट से भरे कई बॉक्स नजर आए थे। आशंका है कि इनके कारण आग ज्यादा भड़की थी।

मरने वालो में मृतका भी शामिल

इस सड़क दुर्घटनामें मृतकों में इंदौर के मेघदूत नगर निवासी भूमि भोर (20) पिता भारत भोर भी शामिल हैं। भूमि एलएनटी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थीं। वह अपनी दोस्त दिशा और अन्य दोस्तों के साथ मसूरी घूमने गई थीं और लौटते समय हादसे का शिकार हो गईं। भूमि के परिवार में माता-पिता के अलावा छोटी बहन नैंसी और एक छोटा भाई है। उनके पिता एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।

हादसे के बाद इंदौर की निर्मला गुप्ता लापता

इंदौर की रहने वाली निर्मला गुप्ता बस हादसे के बाद से लापता हैं। हादसे में उनके पति चंद्रप्रकाश को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन निर्मला का अब तक कोई पता नहीं चल सका। वे चारधाम यात्रा पर गई थीं और परिवार उनकी तलाश में जुटा है।

Created On :   1 July 2026 11:21 PM IST

Tags

Next Story