Vikram Misri Foreign Secretary: भारत सरकार ने लिया बड़ा फैसला, एक साल के लिए विक्रम मिस्त्री का बढ़ाया कार्यकाल

भारत सरकार ने लिया बड़ा फैसला, एक साल के लिए विक्रम मिस्त्री का बढ़ाया कार्यकाल
भारत सरकार ने विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिस्त्री को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उनका कार्यकाल इस साल 14 जुलाई को खत्म हो रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत सरकार ने विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिस्त्री को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उनका कार्यकाल इस साल 14 जुलाई को खत्म हो रहा है, जिसे एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। सरकार ने यह निर्णय ऐसे समय पर लिया है, जब भारत में इस साल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन होने वाला है। वे 1989 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए थे। जिनका कार्यकाल अब 14 जुलाई, 2027 को खत्म होगा।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने एक आदेश जारी किया था, जिसमें उनके सेवा विस्तार को मंजूदी दी है। समिति ने यह फैसला एफआर 56(डी) नियम के प्रावधानों के तहत लिया है।

विक्रम मिस्त्री का कैसा है कार्यकाल

विक्रम मिस्त्री 1989 बैच के आईएफएस अधिकारी चुने गए थे। उनका कार्यकाल तीन दशक से अधिक का रहा है। इस दौरान वे पाकिस्तान से जुड़े विदेश मंत्रालय के कामकाज देख चुके हैं। साथ ही बतौर स्टाफ तत्कालीन विदेश मंत्रियों प्रणब मुखर्जी और आईके गुजराल के साथ अहम भूमिका निभाई है। इतना ही नहीं वे मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी के निजी सचिव भी रह चुके हैं।

चीन में संभाली जिम्मेदारी

विदेश सचिव ने 2019-2021 के बीच चीन में भारत के राजदूत के तौर पर काम कर चुके हैं। गलवान घाटी में जून, 2020 में झड़पें हुई थी। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। माना जाता है कि उस दौरान दोनों देशों के बीच हुई बातचीत में विक्रम मिस्त्री ने अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्हें स्पेन में 2014 से 2016 और फिर म्यांमा 2016 से 2018 के बीच राजदूत नियुक्त किया गया था। इनके अलावा वो पाकिस्तान, अमेरिका, जर्मनी, बेल्जियम और श्रीलंका जैसे कई देशों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Created On :   2 July 2026 12:20 AM IST

Tags

Next Story