मानसून के बाद बारिश की पहली आफत!: शिमला के क्यारड़ जिले में भारी भूस्खलन, प्रशासन ने जारी की अहम एडवाइजरी

शिमला के क्यारड़ जिले में भारी भूस्खलन, प्रशासन ने जारी की अहम एडवाइजरी
हिमाचल प्रदेश में इस साल की पहली बारिश ने लोगों के सामने परेशानी खड़ी कर दी है। जिले सोलन के क्यारड़ इलाके में भारी भूस्खलन की खबर सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस साल की पहली बारिश ने लोगों के सामने परेशानी खड़ी कर दी है। जिले सोलन के क्यारड़ इलाके में भारी भूस्खलन की खबर सामने आई है। इस वजह से शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग 205 बंद हो गया है। स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने आगे आदेश तक नम्होल के पास इस रास्ते पर आवाजाही पूरी तरह से अगले आदेश तक बंद कर दी है। साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना कार्य के इस रास्ते पर यात्रा करने से बचे और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करे।

ये रास्ते बंद

बस अड्डा प्रभारी बिलासपुर राजेश परमार का कहना है कि ये रास्ता बंद होने की वजह से बिलासपुर से शिमला जाने वाली बसों के रूट बदल दिए गए हैं, ताकि यात्रियों को सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचाया जा सके। इन हालातों पर परिवहन विभाग नजर बनाए हुए हैं और अगर जरूरत पड़ती है तो मार्ग में बदलाव किया जा सकता है।

प्रशासन ने लोगों से की अपील

पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें लोगों से अपील की गई है कि अपनी यात्रा शुरू करने से पहले मार्ग की स्थिति के बारे में अच्छे से जांच ले। इसके बाद ही आगे की दूरी तय करें। एडवाइजरी में आगे बताया गया है कि फिलहाल भूस्खलन की वजह से यात्रा करने से बचे। ऐसे में किसी भी हादसे का शिकार होने से बचा जा सकता है। प्रशासन ने कहा कि जारी किए गए निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है।

इन रास्तों का करें इस्तेमाल

इस घटना के बाद प्रशासन ने अलग-अलग इलाकों के लिए वैकल्पिक रास्तों का चयान किया है। बिलासपुर और हमीरपुर से शिमला पहुंचने वाले वाहन ब्रह्मपुखर, जुग्याला, जब्बल पुल, रानीकोटला, खारसी और दाड़लामोड़ होते हुए जा सकते हैं। वहीं, शिमला से मंडी जाने वाले वाहन दाड़लामोड़, नवगांव, खारसी, रानीकोटला और बैरी रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनके अलावा शिमला से बिलासपुर और हमीरपुर की तरफ जाने वाले यात्री दाड़लामोड़, खारसी, रानीकोटला, जब्बल पुल, घाघस और ब्रह्मपुखर मार्ग से जा सकते हैं।

Created On :   1 July 2026 8:26 PM IST

Tags

Next Story