Bengal News: बागी गुट ने कोलकाता में TMC ऑफिस पर लगाया ताला, मामले ने पकड़ा सियासी तूल

बागी गुट ने कोलकाता में TMC ऑफिस पर लगाया ताला, मामले ने पकड़ा सियासी तूल
टीएमसी विधायक ने कार्यालय पर कब्जा करने की शिकायत पुलिस से की

डिजिटल डेस्क,भोपाल। बंगाल में टीएमसी और बागी गुट के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। पश्चिम बंगाल से ऐसी खबरें मिल रही हैं कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले TMC के बागी गुट ने कोलकाता में राज्य पार्टी कार्यालय पर कब्जा कर लिया है। इस पर TMC विधायक कुणाल घोष ने पलटवार करते हुए मीडिया से कहा जो लोग TMC भवन में घुसकर ताला लगा दिया है हम उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की है।

टीएमसी विधायक घोष का इस संबध में कहना है कि हमने इस बारे में पुलिस से अनुरोध किया था। हालांकि हमने पुलिस से अपील की थी, लेकिन उन्होंने घुसपैठियों को परिसर में ताला लगाने दिया और फिर उस ताले की सुरक्षा के लिए पहरा दिया। जब हमने पुलिस से अंदर जाने में मदद करने को कहा, तो स्थानीय पुलिस, RAF और केंद्रीय बल बस वहीं खड़े रहे। यह तृणमूल पार्टी को नुकसान पहुँचाने की एक बड़ी साजिश है, बंगाल की जनता और तृणमूल कार्यकर्ता सब कुछ देख रहे हैं।

टीएमसी विधायक ने आगे कहा हम आसानी से उनके लगाए गए ताले को तोड़ सकते थे, लेकिन हमने कोई भी गैर-कानूनी या गैर-ज़िम्मेदाराना काम नहीं किया। परिसर में ताला लगाने की कोई जरूरत नहीं थी। इसके अलावा पार्टी से निकाले गए सदस्यों को पार्टी कार्यालय में घुसने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों पर भी सवाल उठाए।

Created On :   4 July 2026 10:01 AM IST

Tags

Next Story