Nitish Kumar News: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की उठी मांग, जेडीयू कार्यालय के सामने लगाया पोस्टर

नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की उठी मांग, जेडीयू कार्यालय के सामने लगाया पोस्टर
नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की गई है। इसको लेकर पटना में जेडीयू कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाया गया है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में राजनीति में एक नया पोस्टर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। पटना में जेडीयू ऑफिस के बाहर लगाए गए इस पोस्टर में पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार की तारीफ की गई है। पोस्टर में उन्हें भारत रत्न देने की मांग कई गई है। साथ में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को बिहार के भविष्य का नेता बताया गया है। इसमें राज्य के विकास और आने वाले समय के विजन की भी बात हुई है। पोस्टर सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं देखने को मिल रही हैं। इसी बीच केंद्र सरकार में उनकी भूमिका को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं।

पटना में लगाया गया पोस्टर

जेडीयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में नीतीश कुमार के 20 साल के काम को सराहा गया है। पोस्टर पर "20 साल बेमिसाल" और "मिशन विकसित बिहार 2040" लिखा गया है। साथ ही उन्हें भारत रत्न देने की मांग भी की गई है। यह पोस्टर छात्र जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण पटेल की तरफ से लगाया गया है।

निशांत कुमार को बताया भविष्य का नेता

पोस्टर में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की तस्वीर भी है। इसमें लिखा गया है कि नीतीश कुमार का अधूरा सपना अब निशांत कुमार पूरा करेंगे। उन्हें बिहार के आने वाले समय का नेता बताया गया है। वहीं, इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में बदलाव की चर्चा चल रही है। इसी बीच यह भी कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार को केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं हाल ही में निशांत कुमार ने विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ भी ली है।

Created On :   4 July 2026 12:33 PM IST

Tags

Next Story