Kerala AAP Candidate List: केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इतने प्रत्याशियों के नाम किए शामिल

केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इतने प्रत्याशियों के नाम किए शामिल
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में 22 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में 22 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी संयोजक चुनाव को देखते हुए राज्य में संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। बता दें कि पार्टी ने राज्य के निकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद अब प्रदेश की सत्ता हासिल करने के लिए जोर-शोर से काम में जुट गई है।

AAP उम्मीदवार लिस्ट

  • डॉ. सेलीन फिलिप (महिला, सामान्य) - कोट्टायम विधानसभा क्षेत्र
  • डॉ. अल्फोंसा मैथ्यू (महिला, सामान्य) - कोझिकोड नॉर्थ
  • प्रकृति एन वी (अन्य, आरक्षित - ST) - सुल्तान बथेरी
  • एडव बेसिल जॉन (पुरुष, सामान्य) - थोडुपुझा
  • विनु के (पुरुष, सामान्य) - नेमम (तिरुवनंतपुरम जिला)
  • डॉ. शाजु के वाई (कवुंगल) (पुरुष, सामान्य) - इरिंजालाकुडा (त्रिशूर )
  • जिथिन सदानंदन (सामान्य) - वडक्कनचेरी (त्रिशूर)
  • पौली फ्रांसिस गुरुवायूर (पुरुष, सामान्य) - गुरुवायूर (त्रिशूर)
  • जयकृष्णन पी एन - पुडुक्काड (त्रिशूर)
  • विल्सन कल्लेन- चालाकुडी (त्रिशूर)
  • डॉ. के.एम. फ्रांसिस रॉय (पुरुष, सामान्य) - कोडुंगलल्लूर (त्रिशूर)
  • रफीक सीए (पुरुष, सामान्य) - कलपेट्टा (वायनाड)
  • मुस्तफा पीके (सामान्य) - कोयलंडी (कोझिकोड)
  • एडव. पीपीए सेजीर (पुरुष, सामान्य) - मंजेरी (मलप्पुरम)
  • अबूबकर के.पी. (पुरुष, सामान्य) - मलप्पुरम (मलप्पुरम)
  • अब्दुल अजीज कदलुंडी (पुरुष, सामान्य) - वल्लिक्कुन्नु (मलप्पुरम)
  • उदयन सुकुमारन (पुरुष, सामान्य) - पलक्कड़
  • हकीकीहाथ हमीद (पुरुष, सामान्य) - अलुवा (एर्नाकुलम)
  • शम्सु टी.के. - कलामास्सेरी (एर्नाकुलम)
  • जोसे जॉर्ज (पुरुष, सामान्य) - थ्रिप्पुनिथुरा (एर्नाकुलम)
  • मामाचन डी - कोट्टारक्कारा (कोल्लम)
  • मनोज एस.पी. - कोवलम (तिरुवनंतपुरम)

चुनाव आयोग की तैयारी

इससे पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया था कि केरलम के आगामी विधानसभा चुनाव डेमोक्रेटिक तरीकों के लिए एक बेंचमार्क सेट करने वाला है। इस दौरान उन्होंने चुनावी मशीनरी की तैयारियों और पॉलिटिकल पार्टियों के सहयोग पर भरोसा भी जताया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कहना है कि राज्य में मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग की जाएगी। वहीं, मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 85 साल से अधिक वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए स्पेशल व्यवस्था की जा रही है। वे घर से ही अपना मतदान कर सकते हैं।

Created On :   13 March 2026 1:05 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story