Iran-Israel War: एक बार फिर थर्राया दुबई, ईरान ने किया मिसाइल से हमला, तेज आवाजों के बाद आसमान में छाया काला धुआं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान-इजरायल जंग का आज 14वां दिन है। इसी बीच शुक्रवार (13 मार्च) को ईरान ने एक बार फिर संयुक्त अरब अमीरात के दुबई पर अपनी मिसाइलों से हमला बोला है। दुबई का सेंट्रल इलाका धमाकों से गूंज उठा। हमले के बाद धुएं का गुबार उठा जिससे वहां रहने वाले लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। तेहरान खाड़ी देशों (Gulf Countries) में अमेरिकी ठिकानों को लगातार निशाना बना रहा है। आपको बता दें, खाड़ी देशों में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान देश आते हैं।
न्यूज एजेंसी AFP के पत्रकार ने बताया कि जब हमला हुआ तो लगा कि इमारत ही गिर जाएगी। उन्होंने बताया कि शेख जायद रोड पर सायरन बजने लगे थे। दुबई की इमारत पर हुए हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया गया है। दुबई के अधिकारियों ने हमले की पुष्टि करते हुए मीडिया को बताया कि एक सफल इंटरसेप्शन के मलबे के कारण मध्य दुबई की एक बिल्डिंग के बाहरी भाग पर हमला हुआ है। इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
अमेरिका ने ईरान को दी धमकी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के माध्यम से ईरान को धमकी दी है। ट्रंप ने कहा देखिए इन सनकी लोगों के साथ आज क्या होता है। उन्होंने शुक्रवार (13 मार्च) को अपनी ट्रुथ सोशल वेबसाइट पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "ईरान की नौसेना खत्म हो चुकी है, उनकी वायुसेना अब नहीं रही, मिसाइलें, ड्रोन एवं बाकी हर चीज को नष्ट किया जा रहा है और उनके नेताओं को धरती के नक्शे से मिटा दिया गया है। ट्रंप ने लिखा, वे 47वें राष्ट्रपति के रूप में मैं उन्हें मार रहा हूं। उन्होंने कहा, ऐसा करना मेरे लिए कितने बड़े सम्मान की बात है।"
ईरान गल्फ देशों पर जारी रखेगा हमले
गौरतबल है कि 28 फरवरी 2026 को, ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की तेहरान में हत्या कर दी गई थी। उसके बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता के पद को सभाला। इसके बाद उन्होंने अपने बयान में कहा कि हम खाड़ी देशों पर हमले जारी रखेंगे। क्योंकि खाड़ी देशों में अमेरिका के ठिकाने हैं। उन्होंने पहले ही विश्व ऊर्जा आपूर्ति, वैश्विक अर्थव्यवस्था और अंतराष्ट्रीय यात्रा को बाधित कर रखा है। मोजतबा का रुख अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई से भी अधिक कट्टर दिख रहा है।
Created On :   13 March 2026 6:35 PM IST












