US-Israel Iran War: 'हमले में परमाणु वैज्ञानिक की मौत' नेतन्याहू ने बड़ा दावा करते हुए ईरान पर किए गए हमले पर कही ये बात

डिजिटल डेस्क, येरुशलम। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच लगातार हमले जारी है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार देर रात बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि ईरान के परमाणु स्थल पर किए गए हमले में शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक की मौत हो गई है। इसके अलावा उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड (IRGC) की कठपुतली बताया है।
एपी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इजरायली पीएम ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर पर जोरदार हमला किया है और कहा कि वो सार्वजनिक रुप से नजर नहीं आ सकते हैं। उनकी यह टिप्पणी ईरान के सरकारी टीवी पर दिए गए बयान के बाद आई है। इसके कुछ ही घंटों बाद येरुशलम की प्रतिक्रिया सामने आ गई थी। इस बयान में सुप्रीम लीडर ने हमले जारी रखने की बात कही थी।
यह भी पढ़े -'खाड़ी देशों में जारी युद्ध की वजह से दुनिया की शांति पर..' मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के बीच UN के जनरल सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
सर्वोच्च नेता पर नजर नहीं
इजरायल द्वारा किए गए दावों पर ईरान की तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, यह उम्मीद जताई जा रही है कि तेहरान इन आरोपों को खारिज कर देगा और पलटवार करेगा। ईरानी मीडिया ने जोर बयान चलाया, उसमें सर्वोच्च नेता नजर नहीं आ रहे हैं, इसको लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
मोजतबा खामेनेई ने सुप्रीम लीडर बनने के बाद पहली बार गुरुवार बयान दिया था। हालांकि, इस बयान को उन्होंने खुद कैमरे के पीछे नहीं पड़ा। उनके इस बयान को सरकारी टेलीविजन पर एक समाचार एंकर ने पढ़ा है।
यह भी पढ़े -अमेरिका-इजरायल हमले में नहीं हुई दिवंगत अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी की मौत, एक न्यूज एजेंसी ने किया जिंदा होने का दावा
खून का बदला
ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने कहा, "ईरान अपने पड़ोसी देशों के साथ मित्रता चाहता है। तेहरान अब केवल अमेरिका के ठिकानों को निशाना बना रहा है, जिस पर हमले जारी रहेंगे।" इसके साथ ही उन्होंने देश से एकजुट होने का आह्वान किया है। साथ ही कहा कि होर्मुज में जल मार्ग बंद रहेगा। इसका मकसद ईरान के दुश्मनों पर दबाव बनाना है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि देश के शहीदों के खून का बदला लिया जाएगा।
Created On :   13 March 2026 3:04 AM IST













