Israel US Iran War: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारत को हरी झंडी, ईरान ने भारतीय जहाजों और टैंकरों को जाने की दी अनुमति

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारत को हरी झंडी, ईरान ने भारतीय जहाजों और टैंकरों को जाने की दी अनुमति
इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध से मीडिल ईस्ट में तनाव जारी है। इस बीच ईरान ने भारत को लेकर बड़ा फैसला लिया है। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को भारतीय जहाजों और टैंकरों के लिए खोल दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध से मीडिल ईस्ट में तनाव जारी है। इस बीच ईरान ने भारत को लेकर बड़ा फैसला लिया है। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को भारतीय जहाजों और टैंकरों के लिए खोल दिया है। इस रास्ते भारत के दो तेल टैंकर पुष्पक और परिमल सुरक्षित गुजर चुके हैं, जबकि अमेरिका, इजरायल और यूरोप के देशों पर पहले की तरह रोक जारी है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जाने के लिए ईरान ने भारतीय जहाज और टैंकरों को दी अनुमति

बता दें, भारत और ईरान के बीच लगातार कूटनीतिक चर्चा के बाद होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय तेल टैंकरों पुष्पक और परिमल के सुरक्षित गुजरने की इजाजत मिली है। इस बात की पुष्टि इकोनॉमिक टाइम्स ने की है। इस बारे में विदेश मंत्री एस जयशंकर की ईरानी समकक्ष के बीच युद्ध शुरू होने के बाद करीब तीन बार बातचीत हुई थी। जयशंकर ने मंगलवार को भी पश्चिम एशिया में जारी संकट को लेकर अब्बास अराघची से बात की।

पश्चिम एशिया से कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस लाने के लिए होर्मुज स्ट्रेट बहुत ही महत्वपूर्ण है। लेकिन, ईरान पर अमेरिका और इजरायल की ओर से हमले शुरू होने के बाद ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने इसपर सख्त पहरा बिठा रखा है। पहले इसी की ओर से संकेत दिया गया था कि होर्मुज स्ट्रेट भारत जैसे देश के लिए नहीं, बल्कि अमेरिका, इजरायल, यूरोप के देशों के लिए बंद है।

अमेरिका ने ईरान में 5000 से ज्यादा टारगेट्स पर किया अटैक

इस बीच इजराइल-अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर CENTCOM ने कहा कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत अमेरिकी फोर्सेस ईरान की मिलिट्री को बहुत तेजी से कमजोर कर रही हैं। CENTCOM कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने पहले भी ब्रिफिंग में कहा था कि अमेरिका ने ईरान पर 5,000 से ज्यादा टारगेट्स पर हमले किए हैं, जिसमें 60 से ज्यादा वॉरशिप्स शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के बड़े इलाकों में एयर सुपीरियरिटी हासिल कर ली है। ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन अटैक्स पहले दिन की तुलना में 80-90% कम हो चुके हैं। ईरान की एयर डिफेंस, कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम और एयरफोर्स को भारी नुकसान पहुंचा है।

Created On :   12 March 2026 11:26 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story