US-Israel Iran War: क्या अमेरिका ने भारत के साथ यूरोपीय देशों को भी रूस से तेल खरीदने पर दी छूट? इस वजह से आयात पर लगाए थे प्रतिबंध

क्या अमेरिका ने भारत के साथ यूरोपीय देशों को भी रूस से तेल खरीदने पर दी छूट? इस वजह से आयात पर लगाए थे प्रतिबंध
अमेरिका रूसी तेल खरीदने की छूट सिर्फ भारत को दी है। यह रियायत उसने अपने यूरोपीय सहयोगियों को नहीं दी है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका रूसी तेल खरीदने की छूट सिर्फ भारत को दी है। यह रियायत उसने अपने यूरोपीय सहयोगियों को नहीं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि अगर रूसी तेल पर लगे प्रतिबंधों में ढील दी जाती है तो यह भारत तक ही सीमित रहेगी। इस मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि तेल की कीमतों में आए उछाल को कम करने के लिए वो (ट्रंप) कुछ तेल से जुड़े प्रतिबंधों को हटाने पर विचार कर सकते हैं।

पुतिन से की गई चर्चा

ब्लूमबर्ग ने अपने रिपोर्ट में इस मामले से जुड़े लोगों के हवाले से बताया कि बीते सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा था कि तेल की कीमतों को कंट्रोल करने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों में राहत देने पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने इस मामले से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं दी है। उनका सिर्फ इतना कहना है कि उसी दिन (सोमवार) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की गई थी।

भारत ने रूस से तेल खरीदना कम क्यों किया?

अमेरिका भारत को पहले ही सुमुद्री में मौजूद रूसी तेल के आयात पर रियायत दे चुका है। भारत और अमेरिका के बीच हुई अंतरिम ट्रेड डील के तहत भारतीय रिफाइनरियों ने रूसी तेल के आयात कम दिया था। लेकिन मिडिल ईस्ट में चल रही जंग की वजह दुनिया में तेल और गैस की किल्लत देखने को मिल रही है।

अमेरिका और इजराय ने ईरान पर हमले किए हैं। इसके बाद उसने तेल व्यापार के लिए अहम समुद्री रास्ते होर्मुज स्ट्रेट पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस वजह से सऊदी, इराक जैसे देशों से कच्चा तेल भारत तक नहीं पहुंच पा रहा है। इस वजह से तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इन्हें कम करने के लिए अमेरिका ने भारत को रूसी तेल करने के लिए 30 दिनों की अस्थाई छूट दी है।

Created On :   11 March 2026 9:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story