West Asia Tension: दुबई एयरपोर्ट पर सुरक्षा बलों ने दो ड्रोन नष्ट किए, हमले में 1 भारतीय समेत 4 लोग घायल

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है, जो दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। जारी जंग के बीच दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन से हमले होने की बड़ी खबर सामने आई है। हालांकि सुरक्षाबलों ने दो ड्रोन को तबाह कर दिया है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि ये ड्रोन कहां से आए और इन्हें किस मकसद से उड़ाया गया था।
आपको बता दें अमेरिका और इजराइल के भीषण हमलों से ईरान दहक रहा है, साथ ही वो दोनों देशों पर अकेला होकर भी जोरदार पलटवार कर रहा है। पूरे पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। संघर्ष के 12 वें दिन भी मिसाइलों और ड्रोन की गरज -चमक जमीन से लेकर आसमान तक सुनाई और दिखाई दे रही है।
इस संबंध में दुबई मीडिया ऑफिस के अधिकारियों ने कन्फर्म किया है कि कुछ देर पहले दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास दो ड्रोन गिरे, जिससे घाना के दो नागरिकों और एक बांग्लादेशी नागरिक को मामूली चोटें आईं और एक भारतीय नागरिक को हल्की चोटें आईं। एयर ट्रैफिक नॉर्मल चल रहा है।
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच डीएक्सबी के पास दो ड्रोन गिराए जाने की घटना में घायल चारों लोगों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। इसके साथ ही दुबई प्रशासन ने स्पष्ट करते हुए कहा घटना के बावजूद एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से जारी है। यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो रही है।
Created On :   11 March 2026 4:50 PM IST













