Israel Iran War: ईरान से जंग के बीच अमेरिका को हुई मिसाइल की शॉर्टेज, अब 25 नए B-2 बॉम्बर खरीदेगा यूएस

ईरान से जंग के बीच अमेरिका को हुई मिसाइल की शॉर्टेज, अब 25 नए B-2 बॉम्बर खरीदेगा यूएस
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध जारी है। जंग के 11वें दिन भी अमेरिका और इजराइल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी है। इसके जवाब में ईरान भी जमकर पलटवार कर रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध जारी है। जंग के 11वें दिन भी अमेरिका और इजराइल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी है। इसके जवाब में ईरान भी जमकर पलटवार कर रहा है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस बयान के बाद से यह जंग और भी भयानक मोड़ ले सकती है। दरअसल, जंग के बीच अमेरिका नई मिसाइल खरीदने जा रहा है।

25 नए B-2 बॉम्बर्स खरीदेगा अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि कि अमेरिका ने 25 नए B-2 स्पिरिट बॉम्बर्स प्लेन खरीदने का ऑर्डर दिया है। उनके मुताबिक ये पहले से ज्यादा मॉर्डन होंगे और अमेरिका की मिलिट्री पावर को और मजबूत करेंगे। ट्रंप ने आरोप लगाया कि पुराने परमाणु ठिकाने तबाह होने के बाद ईरान एक नए ठिकाने पर न्यूक्लियर प्रोग्राम फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहा था। इस जगह को ग्रेनाइट पत्थरों से सुरक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी के साथ ईरान तेजी से बैलिस्टिक मिसाइलें भी बना रहा था, जिससे अमेरिका के विदेशों में मौजूद सैन्य ठिकानों और भविष्य में अमेरिका की जमीन तक खतरा पहुंच सकता था।

अमेरिका के पास हथियारों की हो रही शॉर्टेज

दरअसल, ईरान के साथ युद्ध में अब अमेरिका को अपने मिसाइल की शॉर्टेज महसूस हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका दक्षिण कोरिया के बेस से पैट्रियट एंटी-रॉकेट मिसाइल सिस्टम को गल्फ देशों (मिडिल ईस्ट) में शिफ्ट कर रहा है। इस संबंध में साउथ कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून ने संसद में कहा कि अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई सेनाएं इस बारे में बातचीत कर रही हैं। कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पैट्रियट बैटरियां पहले से ही ओसान एयर बेस पर शिफ्ट की जा चुकी हैं और भारी ट्रांसपोर्ट प्लेन उन्हें मिडिल ईस्ट भेजने की तैयारी में हैं।

Created On :   10 March 2026 4:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story