Iran-Israel War: नया लीडर नियुक्त होने के बाद ईरान ने इजरायल की ओर दगीं मिसाइलें, कहा- दबाव में नहीं करेंगे सरेंडर

नया लीडर नियुक्त होने के बाद ईरान ने इजरायल की ओर दगीं मिसाइलें, कहा- दबाव में नहीं करेंगे सरेंडर
ईरान ने नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई की नियुक्ति के बाद इजरायल की ओर मिसाइलें दागने का दावा किया। वहीं, संसद अध्यक्ष ने कहा कि ईरान युद्ध के दबाव में कभी सरेंडर नहीं करेगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान और इजरायल के बीच हालात और ज्यादा गंभीर हो गए हैं। ईरान के सरकारी न्यूज चैनल IRIB के अनुसार, सोमवार को ईरान ने इजरायल की ओर मिसाइलें दागीं। यह हमला उस समय हुआ जब ईरान में अयातुल्ला सैयद मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता बनाए जाने की खबर सामने आई। इस घटनाक्रम के बाद पूरे इलाके में युद्ध का खतरा और बढ़ गया है। ईरान के नेताओं ने साफ कहा है कि देश किसी भी दबाव में झुकने वाला नहीं है और जरूरत पड़ी तो लड़ाई जारी रखेगा।

इजरायल की ओर मिसाइलें दागने का दावा

ईरान के सरकारी चैनल IRIB ने अपने टेलीग्राम चैनल पर जानकारी दी कि ईरान ने कब्जे वाले इलाकों की तरफ मिसाइलों की पहली लहर दागी है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह कदम नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद मोजतबा खामेनेई के नेतृत्व में उठाया गया। ईरान की ओर से कहा गया कि यह कार्रवाई मौजूदा हालात और बढ़ते तनाव के बीच की गई है। हालांकि, इस हमले के बाद क्षेत्र में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

ईरान बोला- दबाव में नहीं झुकेंगे

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर कालिबाफ ने कहा कि ईरान कभी भी युद्ध के दबाव में सरेंडर नहीं करेगा। सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह मान कर बड़ी गलती की है कि कुछ दिनों के युद्ध के बाद ईरान झुक जाएगा। कालिबाफ ने कहा कि ईरान के लोग संघर्ष करेंगे, लेकिन किसी भी हालत में समर्पण नहीं करेंगे।

Created On :   9 March 2026 9:40 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story