Nepal Election: PM मोदी ने नेपाल लगाया फोन, RSP नेता रबी लामिछाने और बालेन शाह से की बात, जीत की बधाई देते हुए जताई ये उम्मीद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल के आम चुनाव में वहां की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने भारी मतों से विजय हासिल की है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी नेता रबी लामिछाने और बालेन शाह से फोन पर बातचीत की और उन्हें प्रचंड जीत की बधाई दी। बता दें कि नेपाल में लेफ्ट पार्टियों का सूपड़ा साफ हो गया है। इतना ही नहीं पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पुष्प कमल दहल को भी भारी मतों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, चुनाव से पहले वहां पर हिंसाक घटनाएं खुब हुई थी, लेकिन चुनाव के समय एक भी नहीं हुई।
यह भी पढ़े -नेपाल के भारत से जुड़े हैं हित, नई सरकार को रखना होगा ध्यान पूर्व पीएम देउबा के सलाहकार सुवेदी
PM मोदी ने बधाई में क्या कहा?
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि आरएसपी को प्रचंड बहुमत मिलने पर उनके नेताओं को जीत की बधाई दी। पीएम मोदी और नेपाल के नेताओं के बीच यह बातचीत सोमवार को हुई है। जिसकी जानकारी पीएम मोदी ने एक्स पर शेयर की। उनका कहना है, "मैंने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने और पार्टी के वरिष्ठ नेता बालेंद्र शाह के साथ टेलीफोन पर गर्मजोशी से बातचीत की। मैंने दोनों नेताओं को उनकी चुनावी जीत और नेपाल के चुनावों में RSP की शानदार सफलता के लिए बधाई दी। साथ ही उनकी आगामी नई सरकार के लिए अपनी शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं।"
यह भी पढ़े -नेपाल चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन शाह सबसे आगे, केपी ओली पर शुरुआती बढ़त बनाई
दोनों देश मिलकर करेंगे काम
पीएम मोदी का आगे कहना है कि भारत और नेपाल एक साझा समृद्धि, प्रगति और जनकल्याण के लिए हैं, जिसके लिए आपस में मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि संयुक्त प्रयासों की वजह से दोनों देश आने वाले सालों में ऊंचाइयां छूएंगे।
उन्होंने इससे पहले शनिवार को भी एक्स पर एक पोस्ट साधा की थी। जिसमें उन्होंने वहां पर सफल चुनाव होने पर शुभकामनाएं दी थी। पोस्ट में उन्होंने आगे बताया था कि भारत एक करीबी दोस्त होने के नाते वहां की नई सरकार और उनके लोगों के साथ मिलकर शांति, प्रगति और समृद्धि की नई उड़ान भरने के लिए संकल्पित हैं।
Created On :   10 March 2026 1:41 AM IST












