Iran-Israel War: आसमान छू रही तेल की कीमत, गैस संकट की मार, स्कूल बंद...मिडिल ईस्ट तनाव से जूझ रहे ये देश, आसान भाषा में समझें

आसमान छू रही तेल की कीमत, गैस संकट की मार, स्कूल बंद...मिडिल ईस्ट तनाव से जूझ रहे ये देश, आसान भाषा में समझें
मिडिल ईस्ट तनाव का असर दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। कहीं महंगाई बढ़ रही तो कहीं सरकार ने स्कूल बंद कर दिए हैं। अब देखना यह होगी कि ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जंग कितने दिन चलती है?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट तनाव का असर कई देशों पर पड़ रहा है। लोगों को केवल जंग ही नहीं बल्कि तेल और गैस की भी कमी सताने लगी है। ऐसे कई देश हैं जो फ्यूल संकट से परेशान हैं। इसकी जड़ स्ट्रीट ऑफ होर्मुज का बंद कर दिया जाना है जहां से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) आता है। लेकिन यह जलमार्ग जंग के चलते बाधित है जिससे महंगाई बढ़ने लगी है और देशों तेल की किल्लत से जूझ रहे हैं।

भारत के अलावा कौन से 9 देश परेशान?


यह भी पढ़े -मिडिल ईस्ट संकट 'मजबूर' पाकिस्तान ने लिया 'कठिन फैसला', मंत्री-सांसदों के विदेशी दौरे रद्द और दो हफ्ते के लिए किए स्कूल बंद

अलग-अलग देशों में फ्यूल संकट की स्थिति

पाकिस्तान

पाकिस्तान में महंगाई तेजी से बढ़ रही है और पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। जानकारी के मुताबिक, सरकार ने स्कूल बंद कर दिए हैं और सरकारी दफ्तर हफ्ते में सिर्फ चार दिन खोलने का फैसला किया है। वहीं, कई जगह वर्क फ्रॉम होम भी लागू किया गया है।

बांग्लादेश

बांग्लादेश में लोग डर की वजह से ज्यादा पेट्रोल खरीद रहे हैं, जिससे संकट की स्थिति बन गई है। इससे निपटने के लिए सरकार ने ईंधन की राशनिंग शुरू कर दी है और मोटरसाइकिल के लिए रोज सिर्फ 2 लीटर पेट्रोल की सीमा तय की है।

श्रीलंका

श्रीलंका में भी कीमतें बढ़ गई हैं। वहां की सरकारी कंपनी का कहना है कि अप्रैल तक के लिए तेल का स्टॉक मौजूद है।

जर्मनी

जर्मनी में ईंधन की कीमतों में तेजी आई है, जिसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने इस स्थिति पर चिंता जताई है।

फ्रांस और पोलैंड

फ्रांस और पोलैंड में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं। लोग घबरा कर ज्यादा पेट्रोल भरवा रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें कीमतें के और भी अधिक बढ़ने का डर सता रहा है।

वियतनाम

वियतनाम में तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं इंडोनेशिया में बढ़ती कीमतें सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन रही हैं।

अमेरिका

अमेरिका में भी गैस पंपों पर कीमतें बढ़ने लगी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कीमतों में लगभग 11 सेंट प्रति गैलन तक की बढ़ोतरी देखी गई है।

भारत पर क्या पड़ रहा असर?

मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। मुंबई में गैस की सप्लाई कम होने की वजह से कई होटल मुश्किल में आ गए हैं। होटल संगठन आहार के मुताबिक, गैस की कमी के चलते मुंबई के करीब 20% होटल फिलहाल बंद हो चुके हैं। संगठन ने कहा कि अगर गैस की सप्लाई जल्दी ठीक नहीं हुई तो अगले दो दिनों में करीब 50 परसेंट होटल को बंद करने की नौबत आ सकती है। अभी तक होटल बंद करने का कोई सामूहिक फैसला नहीं लिया गया है। हर होटल मालिक खुद तय करेगा कि होटल खोल कर रखना है या बंद करना है?

मुंबई के साथ-साथ चेन्नई में भी LPG सिलेंडर की कमी की खबर सामने आई है। चेन्नई होटल एसोसिएशन ने बताया कि शहर में कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई बहुत कम हो गई है। इससे रेस्टोरेंट और खाने के कारोबार पर असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़े -ईरान जंग का पाकिस्तान पर पड़ा बुरा असर, तेल हुआ महंगा, मंत्रियों के विदेश दौरे और सैलरी पर लगी रोक, हफ्ते में सिर्फ 4 दिन...

Created On :   10 March 2026 4:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story