US-Israel Iran War: 'आज रात को ईरान पर होगा बड़ा हवाई अटैक' अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा करते हुए दी चेतावनी

आज रात को ईरान पर होगा बड़ा हवाई अटैक अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा करते हुए दी चेतावनी
अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर बड़े हमले की बात कही है। जो अब तक का सबसे तीव्र और बड़े पैमाने पर किया जाएगा। यह बयान अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने मंगलवार को दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर बड़े हमले की बात कही है। जो अब तक का सबसे तीव्र और बड़े पैमाने पर किया जाएगा। यह बयान अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने मंगलवार को दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना लड़ाकू विमानों, बमवर्षक विमानों और सटीक हमले ईरान पर किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिकी खुफिया सिस्टम पहले से कहीं ज्यादा सटीक और प्रभावी हो गया है। इस वजह से हमलों की क्षमता और बढ़ गई है।

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने किया दावा

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने दावा करते हुए कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान की सैन्य ताकत को काफी हद तक कमजोर बना दिया है। उनका कहना है कि पिछले 24 घंटों के भीतर ईरान ने अब तक सबसे कम हमले किए हैं। जिससे इस बात का संकेत मिलता है कि अमेरिका हमलों की वजह से उसकी सेना में कमी आई है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान को दोहराया है, जिसमें उन्होंने (ट्रंप) ने कहा था कि अमेरिका और उसके सहयोगी ने इस युद्ध में निर्णयाक जीत के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वो ट्रंप के द्वारा तय किए गए सभी सैन्य उद्धेश्यों को पूरा करने की दिशा में आगे तेजी से बढ़ रहे हैं।

ईरान पर लगाए आरोप

पीट हेगसेथ ने कहा, "हम अपनी तकनीकी क्षमता और सैन्य ताकत के दम पर दुश्मन को पूरी तरह कुचल रहे हैं। जब तक दुश्मन पूरी तरह और निर्णायक रूप से पराजित नहीं हो जाता, तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे।" उन्होंने आगे ईरान पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह युद्ध में स्कूलों और अस्पतालों जैसे नागरिक ठिकानों को मिसाइल के द्वारा निशाना बना रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ईरानी सेना कमजोर पड़ गई है, इस वजह से वहां की सरकार हताश नजर आ रही है। अब वह इस युद्ध में आम नागरिकों को ढाल की तरह इस्तेमाल कर ही है।

Created On :   10 March 2026 11:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story