US-Israel and Iran war: अमेरिका-इजरायल हमले में नहीं हुई दिवंगत अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी की मौत, एक न्यूज एजेंसी ने किया जिंदा होने का दावा

अमेरिका-इजरायल हमले में नहीं हुई  दिवंगत अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी की मौत, एक न्यूज एजेंसी ने किया जिंदा होने का दावा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और इजरायल की तरफ से किए गए हमलों में ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोजास्ते बगेरजादेह की मौत की खबर आई थी। IRGC ने इन खबरों का खंडन कर सबको चौंका दिया है। आईआरजीसी के फार्स न्यूज ने गुरुवार (12 मार्च) को बताया कि ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की पत्नी जीवित हैं और उनकी हत्या की खबरें गलत थीं।

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई विश्व भर के देशों को संबोधित किया। उन्होंने अपने सबोधन में अपनी मां मंसूरेह खोजास्ते का भी नाम लिया। यह बात मोजतबा ने ऐसे समय में नाम लिया है जब उनकी मां के जिंदा होने की खबरें आ रही हैं। IRGC से जुड़ी न्यूज एजेंसियां दावा कर रही हैं कि दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी अभी जिंदा है। अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे ने अपने बयान में कहा कि हम इस जंग में मारे गए सभी ईरानी नागरिकों का बदला ले के रहेंगे। इस दौरान उन्होंने मिनाब स्कूल पर हुए हमले में मारे गए बच्चों का भी जिक्र किया।

अमेरिका और इजरायल ने कब किया था हमला?

गौरतलब है कि ईरान पर 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने हमला किया था। इसके बाद तेहरान ने एक बयान में कहा कि सुप्रीम लीडर खामेनेई हमले में मारे गए हैं। वहां की स्थानीय समाचार चैनलों ने बताया कि खामेनेई के साथ ही उनकी बहू (मोजतबा की पत्नी) पोता, पोती, दामाद और बेटी मारी गईं हैं, इसके साथ ही उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं। 2 मार्च को खबर आई की उनकी मौत हो चुकी है। अब जनकारी मिली है कि वह मरी नहीं, जिंदा है।

आपको बता दें, 28 फरवरी को हुए हमले के बाद शुरू हुई जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति और इजरायल के पीएम सत्ता परिवर्तन का सपना देखकर जंग में कूदे थे। ईरान पलटवार कर रहा है पूरे मिडिल ईस्ट (मध्य-पूर्वी देश) में अशांति फैली हुई है। उसने अमेरिका के ठिकानों पर हमला करना चालू कर दिया है।

कौन हैं मंसूरेह खोजास्ते ?

मंसूरेह खोजास्ते का जन्म ईरान के एक बहुत ही धार्मिक और रूढ़ीवादी परिवार में हुआ था। उनके पिता ईरान के एक जाने-माने कारोबारी थे। साल 1964 में उनकी शादी अली खामेनेई के साथ हुई थी। उस समय खामेनेई सिर्फ एक युवा धर्मगुरु हुआ करते थे। खामेनेई और मंसूरेह के कुल छह बच्चे हैं। इनमें उनके चार बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। उनके बेटों के नाम मोजतबा, मुस्तफा, मसूद और मैसम हैं। उनकी दोनों बेटियों के नाम बोशरा और होदा हैं। उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता चुना गया है।

Created On :   13 March 2026 1:25 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story