Pakistan Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल और कंधार को बनाया निशाना, जवाब में अफगानिस्तान ने इन ठिकानों को किया टारगेट

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। इस बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक ड्रोन अटैक हुआ है। इस हमले में दो ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था, जो एक फैजाबाद और एक आई-8 क्षेत्र में गिरा है। इस हमले को देखते हुए राजधानी के एयरस्पेस को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही आसमान में पाकिस्तानी एयरफोर्स के प्लेन चक्कर लगा रहे हैं। इन धमाकों के अलावा आई-9 सेक्टर के नजदीक भी अटैक की जानकारी मिली है। वहीं, मरगला हिल्स वाले इलाके में भी ड्रोन गिरा है। इसकी वजह से आग लग गई है। इन हमलों के कारण एक बिल्डिंग के शीशे टूट कर बिखर गए हैं।
यह भी पढ़े -इजरायल-ईरान के साथ अब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हमले तेज, इस्लामाबाद के कई एयरबेस को टारगेट करने का दावा
इन स्थानों को किया गया टारगेट
हालांकि, इन हमलों की जिम्मेदारी अफगानिस्तान सेना ने नहीं ली है। लेकिन इनके पहले जितने भी हमले पाकिस्तान में किए गए है, इनकी जिम्मेदारी अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने ली है। अफगानी मीडिया ने दावा करते हुए कहा कि हमजा कैम्प को ड्रोन से निशाना बनाया गया था। यह कैम्प इस्लामाबाद के फैजाबाद क्षेत्र में स्थित है, जो आईएसआई का बनाया जा रहा है।
6 तालिबानी अधिकारियों की मौत
पाकिस्तान ने गुरुवार को अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी। जिसका जवाब वह पहले ही दे चुका है। पाकिस्तान ने इस हमले में काबुल और कंधार को टारगेट किया था। जिसमें 6 तालिबानी अधिकारियों की मौत की खबर मिली है। इसके बाद तालिबान सरकार ने चेतावनी देते हुए जवाबी कार्रवाई की थी। जिसमें तालिबान ने दावा किया कि उसने यह कार्रवाई उसके (पाक) रणनीतिक सैन्य ठिकानों और प्रतिष्ठानों पर की गई है।
यह भी पढ़े -अफगान सेना का दावा, 55 PAK सैनिक समेत 19 सैन्य पोस्ट को किया नेस्तनाबूत, 6 सेक्टरों को भी बनाया निशाना
अफगानिस्तान ने दी चेतावनी
काबुल ने सोशल मीडिया मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया था कि डूरंड लाइन पर पाकिस्तान में रात के समय किए गए हमले में घुसपैठ और उल्लंघनों का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। यह सीमा दोनों देशों के बीच विवादित है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री मुल्ला याकूब ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान अब काबुल पर हमला करता है तो इस्लामाबाद में भी जोरदार हमला किया जाएगा।
Created On :   13 March 2026 11:24 PM IST













