Afghan Pakistan Tension: इजरायल-ईरान के साथ अब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हमले तेज, इस्लामाबाद के कई एयरबेस को टारगेट करने का दावा

इजरायल-ईरान के साथ अब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हमले तेज, इस्लामाबाद के कई एयरबेस को टारगेट करने का दावा
इजरायल-ईरान की जंग के बीच अब अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान पर हमले तेज कर दिए हैं। काबुल ने इस्लामाबद के कई अहम सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए।

डिजिटल डेस्क, काबुल। इजरायल-ईरान की जंग के बीच अब अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान पर हमले तेज कर दिए हैं। काबुल ने इस्लामाबद के कई अहम सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। जिसका दावा अफगान तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने करते हुए कहा कि ये हमले सफल रहे। मंत्रालय का कहना है कि यह टारगेट उसके जवाब में किया गया है, जब पाकिस्तान ने हाल ही में उनके कई क्षेत्रों में कार्रवाई की गई थीं।

अफगान ने इन इलाकों को बनाया निशाना

तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उनकी वायुसेना ने रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस, क्वेटा में मौजूद 12वीं कोर, खैबर पख्तूनख्वा के मोहम्मद एजेंसी इलाके और घलानी सैन्य उड्डों पर जवाबी कार्रवाई की गई है। उसने कहा कि इन ठिकानों पर हमले सटीक और समन्वित हवाई हमलों को अंजाम दिया गया। इस वजह से पाकिस्तान को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है।

मंत्रालय का कहना है कि पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस और कुछ अन्य इलाकों को बीती रात निशाना बनाया था। इसके जवाब में यह कार्रवाई की गई है।

आक्रामक जवाबी एक्शन

तालिबान सरकार ने अपने बयान में कहा कि अगर पाकिस्तान उनके हवाई इलाके का उल्लंघन या कोई दोबारा आक्रामक कार्रवाई करता है तो इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। हालांकि, अभी तक पाकिस्तान की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। इन हमलों से इलाके में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

पाक की कोशिशों को किया नाकाम

अल-जजीरा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में जबदस्त धमाके की आवाजें सुनी गई। इस पर तालिबान सरकार ने कहा कि उसकी सेना ने पाकिस्तानी विमानों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। दोनों देशों के बीच का टकराव चौथे दिन भी जारी है।

तालिबान सरकार का कहना है कि रविवार सुबह पाकिस्तानी जेट अफगान के हवाई इलाके में घुसे। इसका जवाब एंटी-एयरक्राफ्ट और मिसाइल डिफेंस सिस्टम द्वारा दिया गया और उसकी कोशिश को नाकाम कर दिया गया।

Created On :   2 March 2026 9:50 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story