Iran-Israel War: इजरायल-सीरिया से लेकर कुवैत तक...ईरान की एयरस्ट्राइक से मिडिल ईस्ट के 9 देशों में हाहाकार, हमलों से जुड़ी ताजा जानकारी

इजरायल-सीरिया से लेकर कुवैत तक...ईरान की एयरस्ट्राइक से मिडिल ईस्ट के 9 देशों में हाहाकार, हमलों से जुड़ी ताजा जानकारी
ईरान ने मिडिल ईस्ट के 9 देशों पर हवाई हमला किया है। आज जंग का तीसरा दिन है। ईरानी हमले से काफी नुकसान हुआ है कई लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान पर इजरायल और अमेरिका के संयुक्त सैन्य ऑपरेशन के बाद से मिडिल ईस्ट में हाहाकार मचा हुआ है। ईरान लगातार मध्य पूर्व के देशों पर एयरस्ट्राइक कर कहर बरपा रहा है। जंग शनिवार से जारी है। आज तीसने दिन भी ईरान ने कई देशों पर मिसाइलें और ड्रोन दागे। लेकिन अब सवाल यह है कि ईरान इजरायल और अमेरिका के अलावा दूसे देशों पर अटैक क्यों कर रहा है? दरअसल, इन देशों में वह अमेरिका के सैन्य बेस को निशाना बना रहा है ताकि यूएस को कमजोर किया जा सके। खबरों के मुताबिक, ईरान ने हाल में 9 देशों पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। चलिए जानते हैं ईरान ने किन-किन देशों को निशाना बनाया है?

ओमान

ईरान ने ओमान में हमला किया। इस दौरान अमेरिकी नेवी द्वारा लॉजिस्टिक हब के तौर पर उपयोग किए जाने वाले बंदरगाह को निशाना बनाया गया। एक ड्रोन, पोर्ट से आकर चका गया। जानकारी के मुताबिक, इसमें एक विदेशी कार्यकर्ता जख्मी हुए। इसकी के साथ, स्ट्रेट ऑफ होरमज के आसपास 3 कमर्शियल शिप पर अटैक हुआ। बताया जा रहा है कि इसनमें 4 लोग जख्मी हुए।

UAE (संयुक्त अरब अमीरात)

बीते दिन संयुक्त अरब अमीरात की डिफेंस मिनिस्ट्री ने ईरानी हमले के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि ईरान से 165 बैलिस्टिक, 2 क्रूज मिसाइलें और 541 ड्रोन दागे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इनमें से ज्यादातर प्रयासों को तबाह कर दिया गया लेकिन मलबे जमीन पर आकर गिरे जिससे कुछ नुकसान हुआ है। मलबा गिरने से इंटरनेशनल एयरपोर्ट 1 की मौत और अन्य 7 लोग घायल हो गए।

कतर में 16 घायल

ईरान ने कतर स्थित अमेरिकी सैन्य बेस को को भी निशाना बनाते हुए कई मिसाइलें दागी। जानकारी के मुताबिक, इस हमले में 16 लोग जख्मी हुए और 18 बैलिस्टिक मिसाइलों को रोक दिया गया।

सऊदी अरब

ईरान ने यूएस को कमजोर करने के लिए बहरीन स्थित अमेरिकी नेवी की 5वीं फ्लीट के हेडक्वार्टर की ओर हमला किया। इस अटैक के चलते तीन बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हुईं। बहरीन ने बताया कि उसने 45 मिसाइल और 9 ड्रोन को खत्म कर दिया। वहीं, लोगों के घायल होने की कोई खबर सामने नहीं आई।

कुवैत

कुवैत के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ईरान की ओर से 97 बैलिस्टिक मिसाइलें और 283 ड्रोन दागे गए। एक व्यक्ति की मौत हुई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मिसाइल रोकने की कार्रवाई के दौरान गिरे टुकड़ों से कुछ इलाकों में हल्का नुकसान हुआ। एक ड्रोन ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी निशाना बनाया, जिससे नौ कर्मचारी घायल हो गए।

जॉर्डन और इराक

जॉर्डन ने कहा कि उसने 49 ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। वहीं इराक में एक ड्रोन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरा, जहां अमेरिकी सैन्य अड्डा भी है। डियाला प्रांत में ईरान समर्थित मिलिशिया के चार लोग मारे गए।

सीरिया

दक्षिणी सीरिया के अस स्वेदा शहर में हुए हमले में चार लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए। इन घटनाओं के बाद पूरे मध्यपूर्व में डर और तनाव का माहौल है। नागरिकों और सैन्य ठिकानों दोनों पर असर पड़ा है, जिससे हालात और नाजुक हो गए हैं।

इजरायल

बीट शेमेश शहर में मिसाइल हमले के बाद कई इमारतें ढह गईं। कम से कम नौ लोगों की जान गई और 28 लोग घायल हुए। राहत दल अभी भी मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं।

मिडिल ईस्ट में कौन-कौन से देश आते हैं?


यह भी पढ़े -अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई की मौत पर पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, पीएम ने कहा- 'हम ईरानी लोगों के साथ..

Created On :   2 March 2026 4:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story