ईरान पर हमले की साजिश: ट्रम्प को बार-बार पर्सनल कॉल... मदद करने का भरोसा, इन देशों के प्रेशर में अमेरिकी राष्ट्रपति ने तेहरान पर किया हमला!

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने मिलकर हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले के साजिशकर्ता सऊदी अरब को बताया गया है। जिसने बार-बार अमेरिका को इस हमलों के लिए उकसाया है। वहीं, वॉशिंगटन की एक पोस्ट में दावा किया गया है कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कई बार प्राइवेट कॉल की गई थीं। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ यह कार्रवाई ऐसे समय पर की, जब एमबीएस ने बार-बार तेहरान के खिलाफ हमले के लिए उकसाया।
यह भी पढ़े -वेनेजुएला की तरह ही ईरान पर कार्रवाई को लेकर विचार कर रहे ट्रंप, बोले- हफ्तों तक चल सकती है सैन्य कार्रवाई
ट्रम्प को कई बार किए पर्सनल कॉल
अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन ने अपनी पोस्ट में चार लोगों का हवाला दिया और लिखा कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस सलमान ने पिछले महीने ट्रम्प को कई बार पर्सनल कॉल किए। इस दौरान वे बार-बार ईरान पर हमला करने के लिए बोलते रहे। रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रंम्प डिप्लोमेटित समाधान निकालना चाहते थे, लेकिन मोहम्मद बिन सलमान बार-बार हमले पर जोर देते रहे थे।
सऊदी अरब के अलावा इजरायल भी पहले से ही ईरान पर हमले के लिए ट्रंप पर दबाव बना रहा था। इसका मतलब क्राउन प्रिंस के अलावा नेतन्याहू भी ट्रंप बार-बार हमले का प्रेशर बना रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब तेहरान को लेकर दोहरा रवैया अपना रहा थे, क्योंकि उसने सार्वजनिक तौर पर तेहरान के पक्ष में कई बयान दिए थे। लेकिन अंदर से वह हमला करने की साजिश रच रहे था।
यह भी पढ़े -ईरान में सैंकड़ों टारगेट... अमेरिकी नागरिकों की और मौत... ट्रंप ने अपने ताजा बयान में इजरायल ईरान जंग को लेकर किया बड़ा दावा
ट्रंप को दिलाया भरोसा
MBS पर्दे के पीछे रहकर ट्रंप को भरोसा दिलाया करते थे कि ईरान को सिर्फ और सिर्फ सैन्य कार्रवाई के माध्यम से रोका जा सकता है। उन्होंने ट्रंप को यह भी बताया था कि यदि अमेरिका हमला नहीं करते है तो ईरान और अधिक मजबूत हो जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया था कि अगर ईरान जवाबी कार्रवाई करता है तो सऊदी असर तेल की आपूर्ति और क्षेत्रीय सुरक्षा को संभालने के लिए सहायता करेगा।
सऊदी प्रिंस ने दोस्ती का उठाया फायदा!
जेरेड कुशनर अमेरिका राष्ट्रपित ट्रंप के दामाद है और कुशनर से सऊदी प्रिंस की अच्छी दोस्ती है। बताया जा रहा है कि उनकी अच्छी दोस्ती की वजह से प्रिंस व्हाइट हाउस में घुसे और अपनी बात ट्रंप के सामने मजबूती से रखी। बता दें कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की वजह से ईरान और सऊदी अरब के दोस्ती हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद सऊदी अरब और इजरायल ने मिलकर ट्रंप को ईरान पर हमले के लिए लामबंद किया।
Created On :   2 March 2026 3:50 PM IST













