Iran-Israel War: ईरान ने दी केमिकल हथियार इस्तेमाल करने की धमकी, मिडिल ईस्ट में तबाही के बीच अमेरिका ने भी दी बड़े हमले की चेतावनी

ईरान ने दी केमिकल हथियार इस्तेमाल करने की धमकी, मिडिल ईस्ट में तबाही के बीच अमेरिका ने भी दी बड़े हमले की चेतावनी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में हमलों के चलते हाहाकार मचा हुआ है। सुप्रमी लीडर खामेनेई की मौते के बाद ईरान बदले की आग में जल रहा है। उसने हवाई हमले और भी ज्यादा तेज कर दिए हैं। ईरान लगातार मध्य पूर्व स्थित अमेरिकी सैन्य बेस को निशाना बना रहा है तो दूसरी ओर इजरायल में लगातार सायरन बज रहे हैं। इसके अलावा दुबई में भी धमाकों की लगातार आवाज आ रही है। इस तनावपूर्ण माहौल में अमेरिका और ईरान एक दूसरे को धमकियां देने से चुक नहीं रहे हैं।

यह भी पढ़े -खामेनेई समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत के बाद देश में हलचल, ईरानी मीडिया ने की पुष्टि, नए सुप्रीम लीडर को लेकर बढ़ी हलचल

ईरान की धमकी

ईरान ने खामेनेई की मौत के बाद बड़ी धमकी दी है। उसने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ केमिकल हथियार का उपयोग करने की बड़ी चेतावनी दे डाली है। ईरान ने कहा कहा है कि अमेरिका और इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी।

अमेरिका की चेतावनी

अमेरिका ने भी ईरान को बड़े हमले की धमकी दी है। उसने कहा है कि अगर ईरान नहीं रुका तो उसके खिलाफ बहुत बड़ा हमला होगा। यह अटैक ऐसा होगा जो ईरान के लिए सोच पाना भी मुश्किल है।

ईरान के एक के बाद एक हमले

कल भी ईरान ने मिडिल ईस्ट स्थित आधे दर्जन से भी अधिक अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। इनमें सऊदी अरब, जॉर्डन के नाम भी शामिल हैं।

सबसे पहले अमेरिका-इजरायल ने किया हमला

आपको बता दें कि, यह तनाव ईरान पर इजरायल और अमेरिका के संयुक्त सैन्य हमले से शुरू हुआ। पहले दोनों देशों ने मिल कर ईरान पर अटैक किया जिसके बाद जवाई कार्रवाई करते हुए ईरान ने इजरायल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़े -इजरायल और ईरान के बीच आज सुबह से ही हमले जारी, ईरानी रक्षा मंत्री के मारे जाने की खबर! कई देशों के एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय

Created On :   1 March 2026 2:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story