Israel Iran War: इजराइल-अमेरिकी हमलों से मीडिल ईस्ट में त्राहि-त्राहि! खामेनेई के बाद अब ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ की मौत

इजराइल-अमेरिकी हमलों से मीडिल ईस्ट में त्राहि-त्राहि! खामेनेई के बाद अब ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ की मौत
इजराइल और ईरान के बीच जंग मीडिल ईस्ट में भयावह होती जा रही है। इजराइल-अमेरिका हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला खामेनेई के बाद अब ईरान चीफ ऑफ स्टाफ की मौत हो गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजराइल और ईरान के बीच जंग मीडिल ईस्ट में भयावह होती जा रही है। इजराइल-अमेरिका हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला खामेनेई के बाद अब ईरान चीफ ऑफ स्टाफ की मौत हो गई है। वहीं, सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान बौखला गया है। उनसे इरबिल स्थित अमेरिकी बेस पर हवाई हमला किया है। मौके पर धुएं का गुबार देखा जा सकता है। मौके पर काले धुएं का बड़ा सा गुबार देखा जा सकता है। इसी के साथ ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि दुबई में भी धमाके की जोरदार अवाज सुनाई दी है। आपको बता दें कि, यूएस के हवाई हमले में खामेनेई सहित परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और ईरानी मीडिया ने खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है।

ईरान के ताबड़तोड़ हमले

कल भी ईरान ने मिडिल ईस्ट स्थित आधे दर्जन से भी अधिक अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। इनमें सऊदी अरब, जॉर्डन के नाम भी शामिल हैं।

85 छात्रों की मौत

इजराइल ने बीते दिन ईरान के स्कूल को निशाना बनाया था। इस हमले में 36 छात्रों की मौत की खबर सामने आई। इस हमले की पुष्टि ईरानी मीडिया ने पुष्टि की थी। इजराइल-ईरान युद्ध के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया था। ट्रंप ने कहा था कि कुछ ही समय पहले अमेरिका ने ईरान में "मेजर कॉम्बैट ऑपरेशंस" शुरू किए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर ट्रंप ने एक वीडियो मैसेज जारी किया। इसमें ट्रंप ने कहा कि इन सैन्य अभियानों का उद्देश्य अमेरिकी जनता की रक्षा करना और ईरानी से होने वाले खतरे को खत्म करना है।

कैसे शुरू हुई जंग?

आपको बता दें कि, यह तनाव ईरान पर इजरायल और अमेरिका के संयुक्त सैन्य हमले से शुरू हुआ। पहले दोनों देशों ने मिल कर ईरान पर अटैक किया जिसके बाद जवाई कार्रवाई करते हुए ईरान ने इजरायल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

Created On :   1 March 2026 3:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story