Iran-Israel War: खामेनेई समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत के बाद देश में हलचल, ईरानी मीडिया ने की पुष्टि, नए सुप्रीम लीडर को लेकर बढ़ी हलचल

खामेनेई समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत के बाद देश में हलचल, ईरानी मीडिया ने की पुष्टि, नए सुप्रीम लीडर को लेकर बढ़ी हलचल
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई सहित परिवार के चार लोगों की मौत की मौत की खबर सामने आई है। ईरान की मीडिया ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। खामेनेई की मौत के बाद देश में शोक की लहर देखी जा सकती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई सहित परिवार के चार लोगों की मौत की मौत हो गई है। ईरानी मीडिया ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। खामेनेई की मौत की खबर के बाद ईरानी सरकार ने 40 दिन के शोक का ऐलान किया। उनके जाने के साथ ही कई सालों से चल रहा उनका दौर खत्म हो गया है। अब देश में नए नेता को लेकर हलचल तेज हो गई है।

सुप्रीम लीडर को लेकर चर्चा तेज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) नए सुप्रीम लीडर के चयन को जल्दी निपटाना चाहता है। कहा जा रहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए वह इंतजार के पक्ष में नहीं है। आम तौर पर सुप्रीम लीडर का चुनाव ‘एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ नाम की संवैधानिक संस्था करती है, लेकिन खबर है कि मौजूदा तनाव और हवाई हमलों की वजह से बैठक कराना मुश्किल हो सकता है।

ईरान में होगा प्रदर्शन?

सूत्रों का दावा है कि सेना के कुछ हिस्सों में भ्रम की स्थिति है। आदेश पहुंचाने और तालमेल बैठाने में दिक्कत आ रही है। कुछ अधिकारी और जवान अपने ठिकानों पर रिपोर्ट नहीं कर रहे हैं। इससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि IRGC को डर है कि हालात बिगड़ सकते हैं। आशंका है कि लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर सकते हैं। हालांकि, इन सभी बातों पर अभी तक आधिकारिक बयान नहीं आया है। देश की स्थिति पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।

Created On :   1 March 2026 8:17 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story