Israel Iran War: 'मेरे खामेनेई को धोखे से मारा', ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर लखनऊ में मुस्लिम महिलाओं का विरोध प्रदर्शन

मेरे खामेनेई को धोखे से मारा, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर लखनऊ में मुस्लिम महिलाओं का विरोध प्रदर्शन
इजराइल और ईरान की जंग जारी है। इजराइल-अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद पूरी दुनियाभर के कई देशों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजराइल और ईरान की जंग जारी है। इजराइल-अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद पूरी दुनियाभर के कई देशों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इस बीच उनके समर्थकों समेत मुस्लिम समुदाय में मातम छा गया है। खामेनेई की मौत का विरोध प्रदर्शन भारत में भी हो रहा है। लखनऊ में खामेनेई की मौत पर मुस्लिम महिलाएं फूट-फूटकर रो रही हैं।

लखनऊ में खामेनेई की मौत का विरोध प्रदर्शन

अली खामेनेई की मौत के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुस्लिम महिलाएं सड़कों पर उतर गई हैं। इस दौरान एक महिला ने आरोप लगाया कि 'मेरे खामेनेई को धोखे से मारा'। इस दौरान महिलाएं अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। ईरानी नेता की मौत में सड़कों पर कोहराम मच गया है।

इस दौरान एक महिला ने विरोध जताते हुए कहा कि जिनकी नजरों में गद्दारी और धोखेबाजी है उन लोगों ने खामेनेई को धोखे से मारा है। उन्होंने आगे कहा कि खामेनेई मेरा कल भी शेर था, आज भी शेर है और कयामत तक शेर रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि एक खामेनेई मरेगा तो हजार खामेनेई पैदा होंगे।

इमामबड़ा में इजराइल-अमेरिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

उन्होंने आगे कहा कि हम माओं ने बेटों को कुर्बानियां देने के लिए पैदा किया है। इजराइल अमेरिका को लेकर कहा कि इन पर लानत है। यह धोखेबाज हैं। यह गद्दार हैं। इनसे कभी वफा नहीं हो सकती।इनकी नस्लें गद्दार और धोखेबाज हैं। कई महिलाएं जमकर रोती हुई दिखाई दे रही हैं।

वहीं, लखनऊ के घंटाघर पर अली खामेनेई की मौत पर पुरुषों ने भी जोरदार विरोध जताया। उन्होंने दुख जाहिर करते हुए अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच इमामबाड़े पर भारी संख्या में एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों की ओर से अमेरिका और इजराइल मुर्दाबाद के भी नारे लग रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चे भी भारी तादाद में शामिल हैं। सभी अली खामेनेई की मौत पर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं।

Created On :   1 March 2026 4:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story