US-Israel Iran War: ईरान पर हुए हमले पर न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी ने तोड़ी चुप्पी, अमेरिका और इजरायल के इस कदम की कड़ी आलोचना

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी का ईरान और इजरायल हमले पर बयान सामने आया है। उन्होंने इन हमलों की कड़ी निंदा की है और इन्हें अवैध आक्रामक युद्ध बताया है। उनका कहना है कि अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर अवैध तरीके से कार्रवाई की है। जिसे उन्होंने एक विनाशकारी वृद्धि के संकेत दिए हैं। उन्होंने अपने ही देश की सरकार को घेरते हुए कहा कि शहरों पर की गई बमबारी, नागरिकों की हत्या और युद्ध का एक नया मोर्चा खुल गया है, जो हम अमेरिकी ऐसा नहीं चाहते हैं।
नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक्टिव
जोहरान ममदानी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर बताया कि अमेरिका सत्ता परिवर्तन के लिए एक और युद्ध नहीं चाहते हैं। वे सिर्फ महंगाई के संकट पर राहत चाहते हैं और इसके साथ शांति भी चाहते हैं। उन्होंने अपना पूरा ध्यान अपने शहर के रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर बताया है। इसके लिए वे लगातार शहर के पुलिस आयुक्त और आपातकालीन प्रबंधन अधिकारियों के संपर्क में बने हुए हैं। इसके साथ ही वे कई एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ाने समेत कई एक्टिव कदम उठा रहे हैं।
एजेंसियों के बीच समन्वय
न्यूयॉर्क के मेयर का कहना है, "मेरा पूरा ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि हर न्यूयॉर्कवासी सुरक्षित रहे। मैं हमारे पुलिस आयुक्त और आपातकालीन प्रबंधन अधिकारियों के संपर्क में हूं। हम एहतियात के तौर पर कई सक्रिय कदम उठा रहे हैं, जिनमें विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाना और संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ाना शामिल है।"
उन्होंने अपने शहर के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "मैं चाहता हूं। आप इस शहर का अभिन्न अंग हैं। आप हमारे पड़ोसी हैं, छोटे व्यवसायी हैं, छात्र हैं, कलाकार हैं, श्रमिक हैं और सामुदायिक नेता हैं। आप यहां सुरक्षित रहेंगे।"
Created On :   1 March 2026 5:56 PM IST














