Israel Iran War: इजरायल ने ईरान के पूर्व राष्ट्रपति भवन पर किया हमला, ब्लास्ट में अहमदीनेजाद समेत कई सुरक्षाकर्मियों की मौत

डिजिटल डेस्क, तेहरान। इजरायल और ईरान के बीच लगातार हमले जारी है, जिसमें ईरानी पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि इस हमले में उनके कई करीबी सलाहकार और सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड भी मारे गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अहमदीनेजाद की सुरक्षा में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के जवान तैनात थे। शनिवार को हवाई हमला उस बिल्डिंग पर किया गया, जिसमें अहमदीनेजाद अपनी टीम के साथ मौजूद थे। यह इमारत ईरान की राजधानी तेहरान के उत्तर-पूर्वी नरमक इलाके में स्थित है।
यह भी पढ़े -मिडिल ईस्ट की जंग पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, भारत सरकार से सवाल पूछते हुए अंतरराष्ट्रीय रुख को लेकर मांगा जवाब
परमाणु कार्यक्रम को किया मजबूत
इस हमले के बाद के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो अहमदीनेजाद के आवास के बताए जा रहे हैं। इन वीडियो में भारी तबाही नजर आ रही है। वहीं, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इन हमलों में दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई हैं। पूर्व राष्ट्रपति का जन्म 28 अक्टूबर 1956 को हुआ था। वो सेम्नान प्रांत के गर्मसार के पास स्थित अरदान गांव के रहने वाले थे। जो देश के प्रमुख राजनीतिज्ञ और 6वें राष्ट्रपति थे। उन्होंने साल 2005 से 2013 तक राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को मजबूत करने का काम किया है।
पूर्व राष्ट्रपति का चर्चित बयान
पूर्व राष्ट्रपति ने एक बयान दिया था, जिसकी चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई थीं। उन्होंने अपने बयान में कहा था, 'इजरायल को नक्शे से मिटा देना चाहिए।' ये उनका बयान 2005 में सामने आया था। उनके कार्यकाल के दौरान ईरान पर पश्चिमी देशों (खासकर अमेरिका और इजरायल) ने प्रतिबंध खूब लगाए थे। उनकी लोकप्रियता देश के गरीबों और आम लोगों की बीच में थी, क्योंकि वह हमेशा सादगी वाला जीवन जीते थे और भ्रष्टाचार के खिलाफ खूब बोलते थे।
यह भी पढ़े -अमेरिका के खिलाफ पाकिस्तान के शिया समुदाय ने दो जगह किए प्रदर्शन, पुलिस फायरिंग में 19 की मौत, कई घायल
राष्ट्रपति पेजेशकियान ने हमलों को लेकर क्या कहा?
इजरायल द्वारा लगातार ईरान पर किए जा रहे हमलों के बीच राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा कि उनका देश इन हमलों का कड़ा जवाब देना जारी रखेगा। उन्होंने देश को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान क्षेत्र में अमेरिका और इजरायल के सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत को शहादत बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक के ईरानी हमलों में कुवैत, कतर, इराक और सऊदी अरब में स्थित अमेरिकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया है। इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात पर भी हमला किया गया है।
Created On :   1 March 2026 9:19 PM IST













