US-Israel Iran War: मिडिल ईस्ट की जंग पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, भारत सरकार से सवाल पूछते हुए अंतरराष्ट्रीय रुख को लेकर मांगा जवाब

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मिडिल ईस्ट में जारी जंग पर भारत की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। इन जंग पर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने बयान में भारत सरकार से इस मामले में स्पष्ट रुख की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि इन जानलेवा हमलों व जंग के विषय पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने रुख को साफ करे।
यह भी पढ़े -ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमलों से भड़के जावेद अख्तर, एक्स पर पोस्ट में इस देश को बताया आखिरी विकल्प
सपा चीफ ने सरकार से पूछा ये सवाल
सपा चीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, "किसी देश के सबसे खास से लेकर आम नागरिकों तक पर हो रहे जानलेवा हमलों व जंग के इन हालात में हमारे देश की सरकार, इस अंतरराष्ट्रीय विषय पर अपना रुख साफ करे और बताए कि वो जंग के साथ है या अमन के?" उन्होंने आगे सवाल उठाया कि भारत इस युद्ध को रोकने और शांति बहाल करने के लिए क्या कूटनीतिक प्रयास कर रहा है?
सच जनता के सामने रखे
अखिलेश यादव ने इन युद्ध में जान गवाने वाले लोगों के प्रति अफसोस जताया है। और कहा, "हमारे देश की सरकार, हर संभव स्तर पर, युद्ध में मारे जाने वालों से जुड़ी खबरों की पुष्टि करे और सच क्या है ये जनता के सामने रखे। युद्धकालीन समाचार अक्सर रणनीति का हिस्सा होते हैं, इसीलिए उनकी पुष्टि की जरूरत होती है। इंसान के साथ इंसानियत का मारा जाना बेहद अफसोसजनक है। हर देश को जिम्मेदाराना व्यवहार करना चाहिए।"
यह भी पढ़े -खामेनेई की मौत के बाद ईरान को मिला अंतरिम सुप्रीम लीडर, अली रेजा अराफी इन पदों की संभाल चुके जिम्मेदारियां
यूपी के कई जिलों में विरोध मार्च
दरअसल, ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की अमेरिका-इजरायल हमलों में मौत हो गई है। इसके बाद कई मुस्लिम देशों से हिंसक घटनाएं सामने आ रही है। ये प्रदर्शन अमेरिका और इजरायल के खिलाफ हो रहे हैं। इसी क्रम में यूपी के कई जिलों में विरोध मार्च किया गया।
Created On :  
